फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   One accused arrested in firing case in Rani Nangla

Meerut News: रानी नंगला में फायरिंग मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Tue, 10 Dec 2024 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
One accused arrested in firing case in Rani Nangla
हस्तिनापुर। थाना क्षेत्र के गांव रानी नंगला निवासी एक युवक ने जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर करने का आरोप लगाते हुए चार लोगों पर मुकदमा पंजीकृत कराया है। इस मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पीड़ित कृष्ण पटेल ने दर्ज मुकदमे में बताया कि रविवार को शाम के समय वह अपने घर पर बैठे थे। तभी अंकित निवासी गांव निडावली, हितेश निवासी पलड़ा, अमन निवासी पाली और भीम कार में सवार होकर उसके घर आए। इनके हाथों में तमंचे व पिस्टल थी। इन्होंने गाली गलौज करते हुए कृष्ण पटेल पर जान से मारने की नीयत से फायर झोंक दिया। गोली कृष्ण के हाथों को छूते हुए दीवार पर जाकर लगी। जिसमें वह बाल-बाल बचा। इसके बाद हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

वहीं, गांव में अचानक कई राउंड गोली चलने की आवाज से सनसनी फैल गई और ग्रामीण भयभीत हो गए। पीड़ित ने तुरंत थाना पुलिस को सूचना दी। मामला रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी राम प्रकाश शर्मा ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर नामजद आरोपी अंकित को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed