{"_id":"69c021dcc4627b85d6059fc3","slug":"one-accused-arrested-in-cold-drink-warehouse-theft-goods-recovered-meerut-news-c-73-1-mct1008-106706-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कोल्ड ड्रिंक गोदाम में हुई चोरी में एक आरोपी गिरफ्तार, माल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कोल्ड ड्रिंक गोदाम में हुई चोरी में एक आरोपी गिरफ्तार, माल बरामद
विज्ञापन
सरूरपुर। कस्बा खिवाई में कोलड्रिंक के गोदाम में चोरी घटना को अंजाम देने वाला आरोपी जाउल। पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। थाना सरूरपुर क्षेत्र के कस्बा खिवाई में स्थित कोल्ड ड्रिंक के गोदाम में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी जाउल निवासी कस्बा खिवाई को गिरफ्तार कर किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया माल भी बरामद कर लिया है।
सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि सोमवार को कस्बा खिवाई निवासी मोहम्मद इस्माईल पुत्र इकबाल के मेरठ-बड़ौत मार्ग स्थित कोल्ड ड्रिंक के गोदाम के ताले तोड़कर चोरों ने एनर्जी ड्रिंक व कोल्ड ड्रिंक की बोतलों की कई पेटियां चोरी कर ली थी। पीड़ित की तहरीर पर थाना सरूरपुर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की पहचान जाउल निवासी खिवाई के रूप में की। रविवार को पुलिस ने करनावल तिराहे से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने गोदाम में चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी किया गया माल भी बरामद कर लिया गया है।
सीओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस अन्य संभावित साथियों की भी तलाश कर रही है।