फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   On the pretext of marriage, he continued to rape for three years, got the entire property in his name, now absconding leaving the woman

शादी का झांसा देकर तीन वर्ष तक करता रहा दुष्कर्म, पूरी प्रॉपर्टी करा ली अपने नाम, अब महिला को छोड़कर हुआ फरार

Sat, 07 Aug 2021 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
On the pretext of marriage, he continued to rape for three years, got the entire property in his name, now absconding leaving the woman
शादी का झांसा देकर तीन वर्ष तक करता रहा दुष्कर्म, पूरी प्रॉपर्टी करा ली अपने नाम, अब महिला को छोड़कर हुआ फरार
विज्ञापन

खरखौदा। बिजली बंबा चौकी क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी में रह रही एक विवाहिता ने अपने साथी युवक पर शादी का झांसा देकर पूरी संपत्ति अपने नाम कराने व दुष्कर्म करने के मामले में थाने पर तहरीर दी है।
थाना क्षेत्र की कॉलोनी काशीराम निवासी एक महिला ने तहरीर में बताया कि उसकी शादी मेरठ में ही एक व्यक्ति से हुई थी, लेकिन बागपत जिले के एक गांव निवासी एक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। पीड़ित महिला के अनुसार, उसका ब्रह्मपुरी क्षेत्र में करीब 50 लाख रुपये की कीमत का एक मकान था। आरोपी युवक ने पीड़िता को डराकर उसे अपने परिजनों के नाम करवा लिया। शादी का झांसा देकर आरोपी पिछले तीन वर्ष से लगातार दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन

महिला के अनुसार, तीन माह पहले उसने एक बेटे को जन्म दिया। जिस पर पीड़िता ने आरोपी युवक पर शादी का दबाव बनाया। लेकिन आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया। महिला ने अपना मकान वापस मांगा, लेकिन आरोपी प्रॉपर्टी वापस करने के बजाए उसे छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता के अनुसार, बृहस्पतिवार को महिला कचहरी गई तो उसकी अनुपस्थिति में आरोपी युवक ने मकान से सोने के जेवरात व 40 हजार रुपये भी चोरी कर लिए। इस मामले में पीड़िता ने शुक्रवार को थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed