फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   On the pretext of making jewellery, gold worth Rs 70 lakhs was stolen from a jeweler

आभूषण बनाकर देने के बहाने सराफ का 70 लाख का सोना हड़पा

Tue, 29 Jul 2025 02:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
On the pretext of making jewellery, gold worth Rs 70 lakhs was stolen from a jeweler
मेरठ। आभूषण बनाकर देने के बहाने सराफ रिजवान का करीब 70 लाख कीमत का 716 ग्राम सोना दिल्ली की फर्म के संचालकों ने हड़प लिया। सोना वापस लेने पीड़ित दिल्ली पहुंचा, तो उसके साथ अभद्रता और मारपीट की गई। पीड़ित ने फर्म के तीन संचालकों और उनके तीन सहयोगियों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

देहली गेट क्षेत्र के कमर अली निवासी रिजवान सराफ हैं। लाला का बाजार स्थित श्याम प्लाजा में उनकी आभूषणों की दुकान है। थाने में दी तहरीर में उन्होंने बताया कि कारीगरों को सोना देकर वह बाहर से भी आभूषण बनवाते हैं। दिल्ली में बैंक स्ट्रीट अजमल खां रोड पर राज ज्वेलर्स (भगत ग्रुप) के संचालक अनुज कोहली, अंकित कोहली और आंचल कोहली को वह पहले से जानते थे। इनकी फर्म आभूषण बनाती है। 12 जनवरी 2024 को अनुज, अंकित और आंचल उनकी दुकान पर आए। लिखापढ़ी के बाद उनसे आभूषण बनाने के लिए 551 ग्राम सोना ले गए। 13 मार्च 2024 को वह फिर से उनकी दुकान पर आए। पहले ले गए सोने के आभूषण के बारे में रिजवान ने पूछा तो कुछ दिन में बनाकर देने की बात कही।
विज्ञापन

इसके बाद आभूषण बनाने के लिए 165 ग्राम सोना और उनसे ले गए। जब आरोपी वादे के अनुसार आभूषण लेकर नहीं आए, तो पीड़ित को शक हुआ। उसने आरोपियों को फोन किए तो वह बहाने बनाकर टालने लगे। रिजवान दिल्ली में उनकी दुकान पर पहुंचा तो बंद मिली। इनकी दुकान के पास राज नारंग और संजय अरोड़ा नाम के व्यक्ति मिले। उन्होंने अपने आपको आरोपियों का सहयोगी कारोबारी बताया। आरोपी उसे सोना या आभूषण लौटाने का झूठा झांसा देते रहे। वह कई बार अपना सोना लेना गए तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट और अभद्रता की व जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह वह बचकर घर लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी प्रयास के बाद भी उनका सोना नहीं मिला। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने अनुज कोहली, अंकित कोहली और आंचल कोहली, राज नारंग, संजय अरोड़ा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

---

एक अन्य सराफ से हड़पे थे 3.96 करोड़ के आभूषण
सिविल लाइन क्षेत्र की मानसरोवर कॉलोनी निवासी सराफ विक्रांत कपूर से भी आरोपियों ने करीब 3.96 करोड़ के आभूषण हड़प लिए थे। पीड़ित ने एसएसपी डॉ. विपिन ताडा के आदेश पर जून माह में सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि आरोपी ग्राहकों को बेचने के बहाने 3.96 करोड़ कीमत के आभूषण उनसे ले गए थे। आरोपियों ने आभूषण वापस नहीं किए और न ही पेमेंट किया। उनके दिए चेक भी बाउंस हो गए। सख्त तकादा करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में भी रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed