{"_id":"69334bbfb96efad261033dbc","slug":"on-the-pretext-of-asking-for-the-address-the-youth-was-robbed-of-his-mobile-phone-and-then-he-was-threatened-and-fled-meerut-news-c-72-1-mct1010-145077-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पता पूछने के बहाने युवक से लूट लिया मोबाइल, धमकी देकर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पता पूछने के बहाने युवक से लूट लिया मोबाइल, धमकी देकर भागे
विज्ञापन
मेरठ। सदर बाजार थाना क्षेत्र के कैंट स्टेशन के पास घूमने के लिए गए नटेशपुरम निवासी कपिल सागर से महिला और तीन आरोपियों ने पता पूछने के बहाने बृहस्पतिवार रात मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने सदर बाजार थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कपिल सागर ने सदर बाजार थाना पुलिस को बताया कि वह एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। वह रोजाना कैंट स्टेशन के पास घूमने के लिए जाता है। बृहस्पतिवार रात एक महिला और तीन युवकों ने उसे पता पूछने के बहाने रोक लिया। आरोपियों ने उसका मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर मारपीट करनी शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी। वारदात के बाद आरोपी भाग गए। पीड़ित शुक्रवार को सदर बाजार थाने में पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र का मामला बताते हुए पहले टरकाने की कोशिश की। पीड़ित ने कहा कि घटना सदर बाजार थाना क्षेत्र की है। हालांकि बाद में पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़ित का कहना है कि एक गैंग कैंट स्टेशन के पास सक्रिय है। यह यात्रियों व राहगीरों से लूटपाट की वारदात कर रहा है। गैंग के सदस्यों की सीसीटीवी से पहचान कर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि सदर बाजार पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।