{"_id":"681d1be65b12f2040a0d88da","slug":"on-the-pretext-of-asking-for-directions-an-elderly-woman-was-duped-of-her-earrings-and-ring-meerut-news-c-72-1-mrt1061-133150-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग महिला से पता पूछने के बहाने कुंडल व अंगूठी ठग लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग महिला से पता पूछने के बहाने कुंडल व अंगूठी ठग लिए
विज्ञापन
मेरठ। सिविल लाइन निवासी अभिषेक रस्तोगी की मां से मंगलवार को सब्जी लेने जाने के दौरान चार ठगों ने दो तोले के दो कंगन, दो अंगूठी व कान के कुंडल ठग लिए। अभिषेक रस्तोगी ने इस मामले में थाने पर केस दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रामबाग सूरजकुंड निवासी अभिषेक ने थाने पर केस दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी मां दोपहर के समय बाजार में सब्जी लेने के लिए गईं थीं। केशव भवन चौराहे के पास एक आरोपी ने पीड़िता से नेहरू रोड का पता पूछा। जिस पर पीड़िता ने युवक को रास्ता बता दिया। जिसके बाद महिला साड़ी सेंटर पर चली गईं। कुछ देर बाद महिला साड़ी सेंटर से बाहर आईं। आरोप है कि इस दौरान एक महिला व तीन युवकों ने अभिषेक की मां का रास्ता रोक लिया।
आरोपियों ने पीड़िता को अपनी बातों में उलझाकर आरोपियों ने तीन लाख रुपये के आभूषण ठग लिए। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। मामले की जानकारी पीड़िता ने पुलिस को दी। पुलिस आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।