{"_id":"6a26cb7c3a26e73025079e77","slug":"on-the-orders-of-the-court-an-fir-was-lodged-against-three-persons-under-the-sc-st-act-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112618-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कोर्ट के आदेश पर तीन के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कोर्ट के आदेश पर तीन के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। मीरपुर गांव में सात माह पूर्व अनुसूचित जाति के व्यक्ति के साथ कथित मारपीट के मामले में न्यायालय के आदेश पर रोहटा थाना पुलिस ने भदौड़ा गांव निवासी एक अपंजीकृत चिकित्सक सहित तीन लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मीरपुर निवासी पवन ने एससी-एसटी कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 17 नवंबर 2025 की शाम वह गांव में सब्जी लेने जा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान भदौड़ा निवासी रामकिशन, विशाल और पंकज सैनी वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश के चलते उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। पवन का आरोप है कि आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि घटना के बाद उसने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन दूसरी ओर आरोपी पक्ष ने भी उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी थी। पीड़ित का कहना है कि पुलिस स्तर पर न्याय न मिलने पर उसने एससी-एसटी कोर्ट की शरण ली और कार्रवाई की गुहार लगाई। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश के प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।