फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   On the orders of SDM, the police stopped the construction.

Meerut News: एसडीएम के आदेश पर पुलिस ने निर्माण रुकवाया

Thu, 26 Mar 2026 07:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
On the orders of SDM, the police stopped the construction.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। भगवान श्री रामलीला कमेटी द्वारा एसडीएम को पत्र देकर कुछ लोगों पर रामलीला की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर अवैध निर्माण करने की शिकायत की। एसडीएम के आदेश पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निर्माण रुकवा दिया।

भगवान श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष व पालिका चेयरमैन अखिल कौशिक, सुभाष दीक्षित, उज्ज्वल चौहान, नवनीत चौहान, संजय शर्मा, राजेंद्र चौहान, भूपेंद्र कुमार, चंद्रशेखर आजाद के साथ जाकर एसडीएम संतोष कुमार सिंह से मिले और पत्र दिया। जिसमें बताया कि रामलीला कमेटी की भूमि का वाद न्यायालय सिविल जज मेरठ के यहां विचाराधीन है। उक्त वाद में प्रश्नगत भूमि पर तीन लोगों ने जबरन कब्जा कर कच्ची दुकानें बना रखी हैं।
विज्ञापन

आरोपियों ने अपनी दुकानों का पुनर्निर्माण करने की नीयत से आग लगा दी। उक्त पक्का निर्माण करवा सकें। ऐसा करने के लिए उनको कोई वैधानिक अधिकार प्राप्त नहीं है। इन लोगों द्वारा किए जा रहे पक्के निर्माण को रुकवाया जाना आवश्यक है। अवैध निर्माण रोके जाने के लिए आदेश पारित करने की मांग की। इस पर एसडीएम ने थाना प्रभारी पूनम जादौन को अवैध निर्माण रोकने के लिए फोन पर आदेश दिए। इसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर अवैध रूप से किए जा रहे निर्माण को रुकवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed