फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   On the first day only a small number of customers arrived at the restaurant and social distancing took place.

रेस्टोरेंट में पहले दिन कम संख्या में ही पहुंचे ग्राहक तो कहीं सोशल डिस्टेंसिंग हुई तार-तार

Wed, 19 Aug 2020 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2020 02:30 AM IST
विज्ञापन
On the first day only a small number of customers arrived at the restaurant and social distancing took place.
रेस्टोरेंट में पहले दिन कम संख्या में ही पहुंचे ग्राहक तो कहीं सोशल डिस्टेंसिंग हुई तार-तार
विज्ञापन

मेरठ। शहर के ज्यादातर बड़े होटल और रेस्टोरेंट में जिला प्रशासन के आदेश के बाद भी बैठने की सुविधा उपलब्ध नहीं हुई है। रेस्टोरेंट खुलने के पहले दिन कम ही संख्या में ग्राहक पहुंचे। इन रेस्टोरेंट द्वारा अब तक होम डिलीवरी की सुविधा दी जा रही थी। इसके विपरीत रोड साइड नॉनवेज रेस्टोरेंट और छोले-भटूरे की दुकानों पर असीमित भीड़ देखने को मिली। चाट भंडार और टिक्की आदि की रोड साइड दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग तार-तार हुई। यहां न कोई थर्मल स्कैनिंग और न ही सैनिटाइजेशन की व्यवस्था है। सर्विस स्टाफ भी खाद्य पदार्थ परोसते समय किसी प्रकार की सावधानी का पालन नहीं कर रहा है।
नॉनवेज रेस्टोरेंट में मनमानी
दिल्ली रोड और शहर घंटाघर क्षेत्र में स्थित कई नॉनवेज रेस्टोरेंट में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। यहां सुरक्षा और सावधानी ताक पर रखकर भोजन परोसा जा रहा है। शासनादेश और जिला प्रशासन के सभी मानकों को ताक पर रखकर लोग रेस्टोरेंट में भोजन मिले। यहां न तो सोशल डिस्टेंसिंग पालन हो रहा है और न ही सर्विस स्टाफ किसी प्रकार की सावधानी बरत रहा है।
विज्ञापन

छोले-भटूरे की दुकानों पर असीमित भीड़
लालकुर्ती, आबूलेन और हापुड़ अड्डा चौराहे पर छोले-भटूरे की कई दुकानें खुली हुई हैं। इन दुकानों के काउंटर पर सैनिटाइजर की बोतल दिखावे के लिए रखी गई है। दुकानों पर आने वाले किसी भी ग्राहक की थर्मल स्कैनिंग नहीं हो रही है। दुकान पर 50 प्रतिशत सीटिंग तो दूर की बात एक ही टेबल पर सात से आठ लोग एक साथ बैठकर भोजन का मजा लेते देखे गए, जिसके चलते बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े होटल, रेस्टोरेंट में नहीं है स्टाफ
शहर के पांच प्रमुख रेस्टोरेंट फ्लेविया साकेत, फिएस्टा एसवीएस स्क्वायर, खाना खजाना और राज भोग रेस्टोरेंट के मालिक विनोद बंसल ने बताया कि अभी रेस्टोरेंट में सर्विस स्टाफ नहीं है। ऐसे में तीन रेस्टोरेंट अभी बंद हैं। दो में सिर्फ होम डिलीवरी की सुविधा दी जा रही है।
शासनादेश के अनुसार यह होनी चाहिए होटल, रेस्टोरेंट में व्यवस्था
- समस्त स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगातार चालू हालत में होने चाहिए।
- प्रवेश द्वार पर ही ग्राहकों सैनिटाइजेशन किया जाए।
- जिस व्यक्ति में कोई लक्षण न हो, उसे ही अंदर जाने की अनुमति मिले।
- पोस्टर के माध्यम से कोविड के प्रति जागरूक किया जाए।
- समूह में बांटकर ग्राहकों को प्रवेश दिया जाए।
- सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए स्टाफ तैनात किया जाए।
- पार्किंग परिसर में भीड़ रोकने की व्यवस्था की जाए।
- वैले पार्किंग में स्टाफ मास्क, फेस कवर के साथ इसका परिचालन करें।
- होम डिलीवरी से पूर्व स्टाफ की थर्मल स्क्रीनिंग अनिवार्य।
- मॉल, होटल, रेस्टोरेंट में कम से कम 6 फिट की दूरी आवश्यक होगी।
- बैठने वाले स्थान पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य होगा।
- एयर कंडीशनर का तापमान 24 से 30 डिग्री के मध्य और आर्द्रता 40 से 70 होनी चाहिए।
- निरंतर स्पर्श होने वाले स्थान दरवाजे, हैंडल को सैनिटाइज किया जाना चाहिए।
- फेस कवर, मास्क, ग्लव्स का उचित डिस्पोजल अनिवार्य।
- फूड कोर्ट में 50 प्रतिशत से अधिक लोगों को बैठने की अनुमति नहीं होगी।
- पेमेंट लेते समय कैशलेस आदि की व्यवस्था अपनाई जाए।
होटल में यह रहेगी व्यवस्था
- होटल में आने वाले गेस्ट से विस्तृत जानकारी के साथ घोषणा पत्र लिया जाए।
- होटल में गेस्ट का सामान कीटाणु रहित करके भेजा जाए।
- होटल में आए गेस्ट को कंटेनमेंट जोन के बारे में अवगत कराया जाए।
- होटल में डाइनिंग के स्थान पर रूम सर्विस की सुविधा दी जाए।
रेस्टोरेंट में इन नियमों का करना होगा पालन
- रेस्टोरेंट में आने वाले गेस्ट को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बैठाया जाए।
- डिस्पोजेबल मेन्यू का प्रयोग किया जाए।
- कपड़े के नैपकिन के स्थान पर पेपर नैपकिन का इस्तेमाल किया जाए।
- बुफे सेवा में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed