फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   On the first day 74 pamphlets for the post of Prime were sold

पहले दिन प्रधान पद के 74 पर्चे बिके

Wed, 31 Mar 2021 01:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
On the first day 74 pamphlets for the post of Prime were sold
पहले दिन प्रधान पद के 74 पर्चे बिके
विज्ञापन

मेरठ। पंचायत चुनाव के मद्देनजर सभी 12 ब्लॉकों में नामांकन पर्चे खरीदने के लिए काउंटर खोल दिए गए हैं। पहले दिन प्रधान पद के लिए 74 दावेदारों ने पर्चे खरीदे। नामांकन स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगने शुरू हो गए हैं। बोर्ड परीक्षा के कारण अभी मतगणना केंद्र बनाने पर संशय है।
मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी ने मंगलवार को खरखौदा ब्लॉक का निरीक्षण किया। उन्होंने तैयारियों का जायजा लेते हुए निर्देश दिए। मतगणना स्थल को फाइनल करने को लेकर अधिकारियों से वार्ता की। हालांकि, अगर बोर्ड परीक्षा आगे नहीं टलती है तो मतगणना स्थल किसी अन्य स्थान पर बनाए जाएंगे। इसके लिए भी केंद्रों की सूची फाइनल करने में प्रशासन लगा हुआ है।
विज्ञापन

दस हजार से अधिक कर्मचारी, होगा सिर्फ एक प्रशिक्षण
इस बार पोलिंग पार्टियों का सिर्फ एक प्रशिक्षण ही कराने की तैयारी चल रही है, जिससे कोरोना को देखते हुए जल्द प्रशिक्षण दिया जा सके। चुनाव कार्यालय की तरफ से एक अप्रैल के बाद ही चयनित कार्यालयों में कर्मचारियों की ड्यूटी भेज दी जाएंगी। इसके लिए सदर स्थित एसएसडी इंटर कॉलेज को चयनित किया गया है। यहां पर ही प्रशिक्षण दिया जाएगा। विधानसभा, लोकसभा के चुुनाव में कई चरणों में प्रशिक्षण कार्यक्रम चलता है, लेकिन इस बार सिर्फ एक बार में ही प्रशिक्षण कराने की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed