फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   On the demand of doubling, patchwork stopped on Kanwar track route

Meerut News: दोहरीकरण की मांग पर कांवड़ पटरी मार्ग पर पैचवर्क रुकवाया

Fri, 23 Jun 2023 01:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
On the demand of doubling, patchwork stopped on Kanwar track route
सरधना (मेरठ)। रजबहा कांवड़ पटरी मार्ग के दोहरीकरण के लिए ग्रामीण कई महीनों से मांग कर रहे हैं। इसके चलते रजबहा पटरी पर हो रहे पैचवर्क का विरोध करते हुए क्षेत्र के ग्रामीणों व कांवड़ मार्ग संघर्ष समिति ने कार्य रुकवा दिया। ग्रामीणों ने अधिकारियों से कहा कि रजबहा कांवड़ पटरी मार्ग पर पेचवर्क नहीं, दोहरीकरण का कार्य किया जाना चाहिए। कार्य रुकवाने और विरोध की सूचना पर एसडीएम सरधना ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से बात की। साथ ही कांवड़ यात्रा संपन्न होने के बाद रजबहा पटरी मार्ग के दोहरीकरण के लिए प्रस्ताव भेजने का आश्वासन दिया। फिलहाल गुणवत्तापूर्वक सामग्री से पैचवर्क कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

महाराणा प्रताप कांवड़ मार्ग संघर्ष समिति रजबहा पटरी के दोहरीकरण को लेकर प्रशासन से लगातार मांग कर रही है। मांग के अनुसार, खतौली की नावला कोठी से लेकर सरूरपुर होते हुए पुरामहादेव रजबहा पटरी का दोहरीकरण किया जाना चाहिए। क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि इस रजबहा कांवड़ पटरी मार्ग से हर साल करीब 20 लाख शिवभक्त हरिद्वार से गंगाजल लेकर पुरा महादेव के लिए गुजरते हैं। कांवड़ पटरी मार्ग का दोहरीकरण होने से कांवड़ यात्रा में शिवभक्तों व क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए भी सुगमता हो जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, अगले महीने शुरू होने जा रही कांवड़ यात्रा को देखते हुए प्रशासन ने रजबहा पटरी पर पैचवर्क का कार्य शुरू करा दिया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कार्य रुकवा दिया। पैचवर्क के विरोध की सूचना पर एसडीएम सरधना जागृति अवस्थी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने कहा कि रजबहा कांवड़ पटरी के दोहरीकरण की मांग को लेकर मेरठ व मुजफ्फरनगर डीएम को ज्ञापन देने के बाद भी संज्ञान नहीं लिया गया। जिस पर एसडीएम ने ग्रामीणों को समझाया कि कांवड़ यात्रा शुरू होने जा रही है। प्रशासन के पास नए प्रस्ताव व निर्माण के लिए पर्याप्त समय नहीं है। इसके चलते कांवड़ यात्रा संपन्न होने के बाद इस मार्ग का निरीक्षण कर प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। फिलहाल कांवड़ यात्रा में शिवभक्तों को परेशानी से बचाने के लिए पैचवर्क कराया जा रहा है। उच्च गुणवत्ता सामग्री में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। एसडीएम के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हो गए और पैचवर्क कार्य शुरू कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed