{"_id":"69401902a01f0e686a0dc2a6","slug":"on-monday-there-was-a-ruckus-in-singhawali-village-of-the-police-station-area-when-a-board-with-the-name-dr-ambedkar-written-on-it-was-defaced-meerut-news-c-72-1-mct1011-145615-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: डॉ. आंबेडकर लिखे बोर्ड को गंदा किया, विरोध में चार घंटे चला हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: डॉ. आंबेडकर लिखे बोर्ड को गंदा किया, विरोध में चार घंटे चला हंगामा
विज्ञापन
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के सिंघावली गांव में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर
कंकरखेड़ा। थाना क्षेत्र के सिंघावली गांव में सोमवार को डॉ. आंबेडकर लिखे बोर्ड को गंदा करने पर हंगामा हो गया। सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक ग्रामीणों ने चार घंटे तक धरना दिया। उन्होंने अयान, समद, मारूफ व दो अज्ञात युवकों पर यह कृत्य करने का आरोप लगाया। बाद में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर अयान को गिरफ्तार कर लिया। हंगामा बढ़ने पर कंकरखेड़ा, पल्लवपुरम और टीपीनगर सहित तीन थानों की पुलिस को पहुंचना पड़ा, तब मामला शांत हुआ।
रोहटा रोड स्थित सिंघावली गांव निवासी सुमित, रोहित व अजय ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनके गांव में बड़े मंदिर के पास यह बोर्ड लगा है। आरोप है कि रविवार देर रात दूसरे वर्ग के युवकों ने माहौल बिगाड़ने की नीयत से बोर्ड को गंदा किया। यह देखकर काफी संख्या में ग्रामीण जुटे और उन्होंने हंगामा कर दिया। भीड़ बढ़ने के साथ ही हंगामा बढ़ता गया।ग्रामीणों ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी से पहले वे धरने से नहीं उठेंगे। यह स्थिति देख मौके पर काफी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया।
चार घंटे तक धरना जारी रहा तो पुलिस ने आरोपियों के घर पर दबिश दी। उनके न मिलने पर परिजनों से पूछताछ की। वहीं, सीओ सरधना आशुतोष कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को शांत किया। इस मामले में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि आरोपी अयान को पकड़ लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगी हैं। उधर, ग्राम प्रधान अखिलेश कुमार ने कहा कि कुछ युवकों ने माहौल खराब करने का प्रयास किया, लेकिन ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। दोनों पक्षों के लोगों से बात की जा रही है।