फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Om Sai got first place in the speech competition

Meerut News: भाषण प्रतियोगिता में ओम साई ने पहला स्थान पाया

Sun, 02 Nov 2025 07:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 07:09 PM IST
विज्ञापन
Om Sai got first place in the speech competition
सरधना। पी​एम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में भाषण प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी विद्यार
सरधना। नवाबगढ़ी में स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में रविवार को सामुदायिक सहभागिता गतिविधि के अंतर्गत राष्ट्रीय एकता में युवाओं की भूमिका विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देश के विकास में युवाओं की भूमिका पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में कक्षा नौवीं के छात्र ओम साई ने पहला, कक्षा आठवीं के आदित्य ने दूसरा और कक्षा नौवीं के सक्षम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, कक्षा नौवीं के कल्पेश एवं कक्षा छठी के ज्ञानेंद्र का चयन सांत्वना पुरस्कार के लिए किया गया। प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. आरसी पांडेय ने कहा कि देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने में युवा वर्ग की सबसे अहम भूमिका है। यदि युवा पीढ़ी एकजुट होकर कार्य करे तो भारत विश्व मंच पर शीघ्र ही नई ऊंचाइयों को छू सकता है। मराठी शिक्षक दीपक बाबूराव ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना के साथ-साथ अभिव्यक्ति कौशल भी विकसित होता है। निर्णायक की भूमिका में कक्षा 12वीं के शुभम, कक्षा 11वीं के अंकित गुप्ता एवं अनुज रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed