{"_id":"5bb9d21f867a55680f746932","slug":"om-prakash-rajbhar-saysdevelopment-will-be-done-only-after-dividing-the-state-into-four-parts","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश को चार भागों में बांटने पर ही सही ढंग से होगा विकास : ओमप्रकाश राजभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश को चार भागों में बांटने पर ही सही ढंग से होगा विकास : ओमप्रकाश राजभर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 07 Oct 2018 03:00 PM IST
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर
- फोटो : अमर उजाला
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि प्रदेश को चार भागों में बांटने के बाद ही इसका सही ढंग से विकास हो सकता है। उन्होंने केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी निर्मल गंगा योजना पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जितने रुपये इस योजना में खर्च किए गए, इतने पैसों से प्रदेश में काफी विकास कार्य कराया जा सकता था। उन्होंने सामान्य व पिछड़ी जाति के युवाओं के लिए फ्री कोचिंग व्यवस्था किए जाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
शनिवार को गांव पूरनपुर नंगला में आयोजित पिछड़ा व युवा वर्ग सम्मेलन में ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि पिछले 30 वर्षों में परिषदीय स्कूलों की हालत काफी खराब हो चुकी है। परिषदीय स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षक खुद के बच्चों को भी निजी स्कूलों में पढ़ा रहे हैं यह शर्म की बात है। उन्होंने सरकार को सुझाव दिया था कि परिषदीय स्कूलों की हालत सुधारने के लिए स्नातक बेरोजगार युवकों से संविदा पर कार्य कराया जाए। उनकी एक वर्ष की परफॉरमेंस के आधार पर ही आगे संविदा बढ़ाई जाए, अन्यथा दूसरे बेरोजगारों को मौका दिया जाए। इससे युवाओं को तो रोजगार मिलेगा ही परिषदीय स्कूलों की दशा भी सुधरेगी।
विज्ञापन
उन्होंने एससी/एसटी की तर्ज पर पिछड़ों एवं सामान्य वर्ग के युवाओं के लिए भी प्रशासनिक नौकरियों के लिए सरकार द्वारा फ्री कोचिंग की व्यवस्था करने की मांग की। उन्होंने सरकार द्वारा गंगा की सफाई योजना को बेकार बताया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव उनकी पार्टी ने भाजपा के साथ मिलकर लड़ा था। आठ में से चार सीटों पर जीत हासिल की। वह सरकार में मंत्री रहते हुए भी सरकार की गलत नीतियों का विरोध करने में कभी पीछे नहीं रहते। उन्होंने युवाओं व जनता से अपने जिताए जनप्रतिनिधियों से जवाब मांगने का सुझाव दिया। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए पार्टी के युवा मंडल अध्यक्ष गौरव यादव की पीठ थपथपाई।
इससे पूर्व, पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम को प्रदेश अध्यक्ष आनंद मिश्रा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामपाल मांडी, रवि सैनी, गौरव यादव, रितुरात कश्यप, अश्वनी कुमार आदि ने संबोधित किया। संचालन अमित यादव ने किया। बाद में उन्होंने गांव चेलापुर में संजीव विकल के निवास पर पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनी। इस दौरान शिक्षामित्रों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उन्हें सौंपा।
अपरोक्ष रूप से भाजपा पर साधा निशाना
प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने परोक्ष तो नहीं, लेकिन अपरोक्ष रूप से भाजपा पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने केंद्र की महत्वाकांक्षी योजना निर्मल गंगा पर सवाल उठाए तो वहीं डीजल व पैट्रोल की बढ़ती कीमतों पर तंज कसते हुए कहा कि इसे जीएसटी के दायरे से बाहर रखकर उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि नेता मंदिर के बहाने अपनी राजनीति कर रहे हैं, इससे किसी का भला नही होने वाला। हिंदू-मुस्लिम की बात करने वाले नेताओं से सब सावधान रहे। उन्होंने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि हिंदुत्व खतरे में है, जनता इनकी चाल समझ गई तो ऐसे लोगो की राजनीति ही खतरे में पड़ जाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/