फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Older tried to rape a child

सरधना क्षेत्र के एक गांव में वृद्घ ने किया दस वर्षीय बच्ची साथ की डेछछाड़,दुष्कर्म के प्रयास का भी आरोप

Sat, 20 Feb 2021 01:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
Older tried to rape a child
वृद्ध ने बच्ची से किया दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन

सरधना। थाना क्षेत्र के एक गांव में वृद्ध ने दस वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।
शुक्रवार दोपहर बच्ची घर पर अकेली थी। पिता मजदूरी करने गया था। मां पड़ोस में किसी के घर गई थी। आरोप है कि इसी दौरान घर के पास रहने वाला वृद्ध घर में घुस आया। उसने बच्ची से छेड़छाड़ की। उसने बच्ची को कमरे में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला। परिजन घर पहुंचे तो उसने घटना के बारे में उन्हें बताया। इसके बाद परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी वृद्ध के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी को हिरासत में लिया है। सीओ आरपी शाही ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

छात्रा ने अपहरण के प्रयास का लगाया आरोप
मवाना। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने चार युवकों पर रास्ते में छेड़छाड़ करने और अपहरण का प्रयास करने का आरोप लगाया है। किशोरी ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह कक्षा 10 की छात्रा है। बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे गांव से मवाना किताबें लेने गई थी। आरोप है कि इस दौरान चार युवकों ने बाजार में बाइक से उसका पीछा कर छेड़छाड़ की। वह मवाना से गांव जाने के लिए बस से सठला पहुंची। वहां आरोपियों ने अपहरण के इरादे से उसे जबरन बाइक पर बैठाने का प्रयास किया। शोर मचाने पर भीड़ एकत्र हो गई। इस पर आरोपी अपहरण की धमकी देकर फरार हो गए। आरोपी उसके भाई के साथ पढ़ते हैं। थाना प्रभारी का कहना है कि मामला अपहरण और छेड़छाड़ का नहीं है। किशोरी के भाई का आरोपियों से विवाद है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में घुसकर दो बहनों से छेड़छाड़, आरोपी दबोचा
दौराला। थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को घर पर अकेली दो बहनों के साथ गांव के ही एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी। युवतियों के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। गांव निवासी युवतियों के परिजन कहीं गए थे। इसी दौरान गांव का युवक जबरन घर में घुस आया। आरोप है कि उसने छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवतियों ने विरोध किया तो आरोपी गाली गलौज करने लगा। युवतियों ने शोर मचाने पर ग्रामीण आ गए। उन्होंने आरोपी को पकड़कर पीट दिया। बाद में सूचना पर पहुंची पीआरवी के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद

छेड़छाड़ की शिकायत करने पर आरोपियों ने धमकाया
परीक्षितगढ़। छेड़छाड़ की शिकायत आरोपियों के घर में करने पर आरोपियों ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। वहीं मामले की थाने में रिपोर्ट नहीं लिखे जाने पर पीड़िता ने थाने के गेट पर बैठकर धरना दिया। क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी से गांव का ही युवक आए दिन छेड़छाड़ करता था। तीन दिन पहले आरोपी ने फोन पर गली गलौज की और किशोरी के भाई को जान से मारने की धमकी दी। इस पर पीड़िता की मां युवक के घर शिकायत करने पहुंच गई। आरोपी के परिजनों ने उसे भगा दिया। कुछ देर बाद आरोपी चार लोगों के साथ उनके घर पहुंचा और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित महिला का आरोप है कि थाने में तैनात एसआई शाकिर अली ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए दस हजार रुपये लिए थे। कार्रवाई नहीं होने पर शुक्रवार को पीड़िता मां के साथ थाने के बाहर गेट पर बैठ गई। बाद में थानाध्यक्ष ने महिला से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। वहीं एसआई शाकिर अली ने बताया कि महिला ने उस पर रुपये लेने के झूठे आरोप लगाए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed