फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Oil case: Case against 21 people, 10 sent to jail

मेरठ तेल प्रकरण : पुलिस ने 21 लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा, 10 आरोपियों को भेजा जेल

Fri, 12 Aug 2022 08:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 12 Aug 2022 08:02 AM IST
सार

Meerut Oil case: तेल चोरी प्रकरण में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को जेल भेज दिया है। पुलिस ने 21 लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया था।

विज्ञापन
Oil case: Case against 21 people, 10 sent to jail
मेरठ तेल प्रकरण। - फोटो : amar ujala

विस्तार

Meerut Oil case: मेरठ में टैंकरों से पेट्रोल, डीजल और थिनर चोरी करने के मामले में तीसरे दिन परतापुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने 21 लोगों को नामजद करते हुए पकड़े गए 10 लोगों को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, टैंकरों से तेल चोरी करने के मामले में पूर्ति विभाग की तहरीर पर पुलिस ने 21 लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। 10 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस टीम ने ढाई करोड़ रुपये कीमत का तेल बरामद किया था। सोमवार को सीओ ब्रह्मपुरी एएसपी विवेक यादव को सूचना मिली थी कि परतापुर पूठा में स्थित तेल डिपो से निकलने वाले टैंकरों से तेल चोरी किया जा रहा है। टीम ने नौ जगहों पर दबिश देकर कई लोगों को पकड़ा था।
विज्ञापन


एएसपी ने बताया कि आदेश, लोकेश, अनिल, जानी, जाहिद, विजय, रोहित, सतेंद्र, मनीष, राकेश निवासी पूठा के साथ ही वीकेश चालक, रंजीत, मनोज निवासी सरवट थाना सिविल लाइन मुजफ्फरनगर, राम अवतार निवासी नौझील थाना मांट मथुरा, शौकीन निवासी खड़ौली कंकरखेड़ा, नरेश, मुक्की निवासी किनौनी रोहटा, राहुल, बेदू निवासी सलारपुर किठौर, मंगलू और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इनमें से लोकेश, अनिल, जानी, जाहिद, मनोज, रामअवतार, शौकीन, रोहित, सतेंद्र और बेदू को जेल भेज दिया है। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बड़ा सवाल: मेघना को बधाई देने नहीं पहुंचे अधिकारी-नेता, पदक जीतकर लौटी हैं घर, अमर उजाला से हुई खास बातचीत

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि इनमें अनिल उर्फ अंधा बड़ा माफिया है। इसके साथ ही अन्य लोग भी काफी समय से तेल चोरी से जुड़े हुए हैं। सभी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed