फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Officials will be deployed at power stations 24 hours a day to ensure uninterrupted supply.

Meerut News: निर्बाध आपूर्ति के लिए बिजलीघरों पर 24 घंटे तैनात रहेंगे अधिकारी

Fri, 17 Oct 2025 08:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 08:02 PM IST
विज्ञापन
Officials will be deployed at power stations 24 hours a day to ensure uninterrupted supply.
- कैंट विधायक से मिलकर अधिकारियों ने कराया समस्याओं का निस्तारण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। दिवाली सहित अन्य त्योहारों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। विद्युत निगम के मुख्य अभियंता मुनीश चोपड़ा और गुरजीत सिंह ने बताया कि शहर और देहात के सभी बिजलीघरों पर अतिरिक्त कर्मचारियों को लगाया गया है। अधिशासी अभियंता 24 घंटे बिजलीघरों की सप्लाई पर नजर रखेंगे। कोई लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, बिजली व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को भी अधिकारियों ने कैंट विधायक अमित अग्रवाल से मुलाकात की और उनसे क्षेत्र की समस्याओं को जाना। बाद में समस्याओं का निस्तारण भी करया गया। अधिकारियों ने बिजलीघरों के रोस्टर सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी विधायक को दी। मुख्य अभियंता ने बताया कि निगरानी के लिए अधिशासी अभियंता विपिन कुमार, महेश कुमार, डीवी सिंह, प्रशांत सोनी सहित अन्य को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इन दिनों के दौरान कोई शटडाउन भी नहीं लिया जाएगा, अगर कहीं कोई समस्या आती है तो उपभोक्ता 1912 पर फोन कर शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed