फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Officers kept misleading the SDM by telling that Kanwar Marg is pothole free

Meerut News: कांवड़ मार्ग गड्ढा मुक्त बता एसडीएम को गुमराह करते रहे अफसर

Tue, 04 Jul 2023 02:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 02:39 AM IST
विज्ञापन
Officers kept misleading the SDM by telling that Kanwar Marg is pothole free
सरधना। कांवड़ यात्रा से पहले सड़कों की मरम्मत को लेकर लोक निर्माण विभाग के अफसर काम पूरा होने का दावा कर एसडीएम को लगातार गुमराह करते रहे। कांवड़ यात्रा शुरू होने से एक दिन पहले सोमवार को एसडीएम जब निरीक्षण पर निकलीं तो अफसरों के दावों की पोल खुल गई। चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग टूटी-फूटी सड़क देखकर एसडीएम ने लोक निर्माण विभाग के अफसरों को जमकर फटकार लगाई और तुरंत व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम सरधना जागृति अवस्थी ने सोमवार की शाम चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग का निरीक्षण किया। नानू पुल से सलावा के बीच पटरी का निरीक्षण किया। उपजिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। कहा कि कांवड़ मार्ग पर नहर के एक छोर से दूसरे छोर तक दो रस्सियां लगाई जाएं। जिससे पानी के तेज बहाव में बहने से कांवड़ियों को बचाया जा सके। नहर में गहराई में जाने से कांवड़ियों को रोकने के लिए संकेतक भी लगाएं। मार्ग के निरीक्षण के दौरान अव्यवस्था और रास्ते में बड़े-बड़े गड्ढे मिलने पर एसडीएम जागृति अवस्थी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जोरदार फटकार लगाई और तुरंत व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में लोक निर्माण विभाग के जेई ने मरम्मत कार्य पूरा होने का दावा किया था, लेकिन निरीक्षण में पोल खुली तो पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को स्पष्टीकरण देने के लिए नोटिस जारी करने की बात कही।
विज्ञापन

एसडीएम ने सुगम मार्ग, पथ प्रकाश, शुद्ध पेयजल, चिकित्सा और बेहतर सफाई व्यवस्था, गुणवत्ता युक्त भोजन आदि उपलब्ध कराने के साथ मार्ग पर झाड़ियों की सफाई और मरम्मत कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। इस दौरान तहसीलदार नटवर सिंह सहित तमाम विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांवड़ यात्रा आज से, सफाई भी अधूरी
सरधना। तहसील के सभागार में कांवड़ यात्रा की तैयारियों के संबंध में एसडीएम जागृति अवस्थी ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उपजिलाधिकारी ने बीडीओ सरूरपुर व सरधना द्वारा सफाई कार्य पूरा नहीं कराने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कांवड़ियों का मार्ग सुगम बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। कहा कि सक्रियता, सतर्कता व सजगता व पूरे मनोयोग के साथ अपने दायित्वों का निर्वह्न करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में प्रकाश व्यवस्था, कांवड़ियों को ध्यान में रखते हुए मार्गों के मरम्मत, रोड के किनारे लटके पेड़ों का छटनी, विद्युत खंभे ठीक कराने, जर्जर तारों को बदलने के साथ ही कांवड़ियों के लिए टैंकरों के माध्यम से शुद्ध पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था करने को कहा। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरती जाए।

बताया कि नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत, पंचायती राज विभाग व स्वास्थ्य विभाग द्वारा कांवड़ यात्रा के संदर्भ में अपने-अपने विभागों में नियंत्रण कक्ष संचालित करेंगे। साथ ही मुख्य कंट्रोल रूम जनपद स्तर पर कलक्ट्रेट में संचालित होगा। अश्लील गाने नहीं बजाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में तहसीलदार नटवर सिंह, राहुल सिंह, ईओ शशि प्रभा चौधरी, बीडीओ गोपाल गोयल, आरपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed