फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   officers inspection kanwar yatra on highway

सड़क पर उतरे अफसर, आज मिलेगा हेलीकॉप्टर

Fri, 26 Jul 2019 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
officers inspection kanwar yatra on  highway
मेरठ--बेगमपुल से फ्लैग मार्च निकालते एडीजी आईजी जिलाधीकारी व एसएसपी
मेरठ। कांवड़ यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बृहस्पतिवार शाम को एडीजी प्रशांत कुमार, आईजी आलोक सिंह, डीएम अनिल ढींगरा, एसएसपी अजय साहनी, एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई, एसपी सिटी डॉ एएन सिंह ने पैदल मार्च किया। दिल्ली रोड, बेगमपुल, जीरो माइल और रुड़की रोड पर भी व्यवस्था देखी। वहीं रात में डीएम और एसएसपी एनएच-58 और कांवड़ पटरी मार्ग भी पहुंचे।
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई ने बताया कि मेरठ जोन के नौ जिलों में कांवड़ यात्रा की निगरानी के लिए शासन से हेलीकॉप्टर मिल चुका है। शुक्रवार को मौसम साफ रहा तो हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन में उतरेगा। बृहस्पतिवार को हुई बारिश के चले पुलिस लाइन स्थित मैदान और हेलीपेड तक पानी भर गया। हालांकि अधिकारी कह रहे हैं शुक्रवार को हेलीकाप्टर से कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था देखी जाएगी।
विज्ञापन

ड्रोन उड़ाने में हो गई शाम
ट्रैफिक पुलिस ने दस लाख रुपये कीमत के जिस ड्रोन कैमरे को खरीदा था। उसे उड़ाने के एक्सपर्ट पुलिस के पास नहीं है। बृहस्पतिवार को एसपी ट्रैफिक ने एक्सपर्ट बुलाए और उनसे पुलिस लाइन में ड्रोन कैमरा का डेमो कराया। एसपी ट्रैफिक का कहना है कि ड्रोन कैमरे को चेक किया गया था। शुक्रवार से हाईवे और कांवड़ पटरी मार्ग पर ड्रोन उड़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं बंद हुए ई रिक्शा व ऑटो
एसपी ट्रैफिक के निर्देश के बाद भी ट्रैफिक पुलिस शाम को ई रिक्शा और ऑटो पर रोक नहीं लगा सकी। वनवे व्यवस्था के चलते दिल्ली रोड पर जाम की समस्या बन रही है। उन्होंने शाम पांच बजे तक दिल्ली रोड पर ऑटो, ई रिक्शा बंद करने के निर्देश दिए थे। अब शुक्रवार सुबह से दिल्ली रोड पर ऑटो व ई रिक्शा बंद रहेंगी।

मोदीपुरम में बीच का मार्ग भी तैयार
एनएच-58 पर मोदीपुरम में फ्लाईओवर के निर्माण कार्य को पुलिस ने कांवड़ यात्रा के चलते 12 जुलाई से रुकवाया था। बृहस्पतिवार को एडीएम सिटी महेश चंद्र शर्मा मोदीपुरम पहुंचे। उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों से बात की। एडीएम सिटी ने बताया कि कांवड़ियों के लिए निर्माण कार्य के बीच में अलग से मार्ग तैयार कराया गया है। जहां पैदल कांवड़िये, सजावट वाली कांवड़ अलग अलग मार्ग से निकलेंगी। जबकि अन्य छोटे वाहन सर्विस रोड से निकलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed