फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Offering food to God with purity leads to salvation: Muni Vrishbhanand

भगवान को शुद्धता के साथ आहार देने से मिलता है मोक्ष : मुनि वृषभानंद

Wed, 10 Dec 2025 08:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 08:24 PM IST
विज्ञापन
Offering food to God with purity leads to salvation: Muni Vrishbhanand
अमर उजाला....रामलीला ग्राउंड में चल रहे पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में श्रीजी की महा आरती का
रामलीला मैदान में चल रहे पंच कल्याण महामहोत्सव में श्रीजी का अभिषेक और शांतिधारा का आयोजनमाई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। दिल्ली रोड पर रामलीला मैदान में आयोजित पंच कल्याणक महामहोत्सव में श्रीजी का अभिषेक और शांतिधारा के साथ कार्यक्रम आरंभ हुआ। उपाध्याय वृषभानंद मुनि ने बताया कि भगवान को शुद्धता से आहार देने से मोक्ष की प्राप्ति तक हो सकती है।100 नए मंदिर बनवाने में जितना पुण्य मिलता है उतना ही पुण्य एक पुराने मंदिर का जीर्णोद्धार कराने में मिलता है।
वृषभानंद मुनि ने कहा कि आप सभी आज समझ लें कि वह हस्तिनापुर नगरी में विराजमान हैं। 6 माह का समय होने पर मुनि कुमार ऋषभदेव ने विहार किया लेकिन कोई यह नहीं जानता था कि मुनि महाराज का आहार कैसा होता है। उन्हें आहार कैसे देते हैं। उन्होंने मुनि कुमार ऋषभदेव का नवधा भक्ति के साथ सभी क्रियाएं पूरी कराई। अष्ट द्रव्यों से पूजा की और इच्छुक रस यानी गन्ने के रस का आहार कराया।
विज्ञापन

ऋषभदेव का दीक्षा लेने के एक वर्ष 12 दिनों के बाद आहार हुआ। उसी दिन को आज हम अक्षय तृतीया के नाम से जानते हैं। आहार दान देने वालों को आजीवन रात्रि भोजन व जमीकंद का त्याग दिलाया गया। इस दौरान सभी को आशीर्वाद प्रदान किया गया। दोपहर में समवसरण की रचना की गई। आज उपाध्याय वृषभानंद महाराज का पिच्छी परिवर्तन कार्यक्रम भी संपन्न हुआ। इस दौरान विरेंद्र कुमार जैन, प्रदीप जैन, दीपक जैन, ऋषभ जैन, अजय जैन, आलोक जैन, विपिन जैन, संजीव जैन, संजय जैन, कलश जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली समेत कई जिलों से पहुंच रहे समाज के लोग
मेरठ। पंच कल्याणक महोत्सव के चलते भैंसाली मैदान में सुबह से शाम तक पूजा विधान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन होते हैं। कार्यक्रम में शहर के जैन समाज के अलावा दिल्ली, गाजियाबाद, बागपत, शामली, समेत आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग पहुंचकर धर्मलाभ उठा रहे हैं। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। संवाद

अमर उजाला....रामलीला ग्राउंड में चल रहे पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में श्रीजी की महा आरती का

अमर उजाला....रामलीला ग्राउंड में चल रहे पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में श्रीजी की महा आरती का

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed