फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Offered worship and dedicated 512 Arghyas

पूजा अर्चन कर 512 अर्घ्य समर्पित किए

Sat, 24 Jul 2021 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Offered worship and dedicated 512 Arghyas
पूजा अर्चन कर 512 अर्घ्य समर्पित किए
विज्ञापन

हस्तिनापुर। दिगंबर जैन प्राचीन बड़ा मंदिर हस्तिनापुर के स्वर्णमयी पंचमेरू नंदीश्वरद्वीप में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को सप्त दिवसीय पूजा की गई। शांतिधारा करने का परम सौभाग्य प्रकाश चंद जैन सुधा जैन दिल्ली वालों को प्राप्त हुआ।

महाप्रबंधक मुकेश जैन और अन्य श्रद्धालुओं के साथ मुनि श्री को चातुर्मास के लिए श्रीफल अर्पित किए। मुनि निर्वाण भूषण महाराज, मुनि भाव भूषण महाराज ने प्राचीन बड़े मंदिर में चातुर्मास स्थापित करने की घोषणा की। वहीं पिच्छी परिवर्तन किया गया। मुनि भाव भूषण महाराज ने कहा कि जैन परंपरा में चातुर्मास करने का उल्लेख शास्त्रों में मिलता है। प्राचीन समय में भी ऋषि मुनि एक स्थान पर रहकर चातुर्मास किया करते थे। चातुर्मास के इन दिनों में बरसात की अधिकता, जीव जंतुओं की अधिक उत्पत्ति, नदी नालों पर पानी का उफान होने से आवागमन में बहुत परेशानी होती है। इनसे बचने के लिए चार माह तक चर्तुविद मुनिसंघ एक स्थान पर रहकर आत्म-साधना करते हैं। श्रावकों को भी धर्म मार्ग पर लगाते है। आशीष जैन शास्त्री ने सभी क्रियाएं संपादित की। मुनि भाव भूषण महाराज को चतुर्मास कलश स्थापित करने का सौभाग्य संजय जैन, प्रत्यक्ष जैन दिल्ली को प्राप्त हुआ। प्रथमानुयोग, चरणानुयोग, करणानुयोग तथा द्रव्यानुयोग जैसे महत्वपूर्ण ग्रंथों की स्थापना उमा जैन, सुशीला जैन, राजरानी जैन, डे.जी जैन, रीता जैन, शीला जैन, शांति देवी जैन विजय कुमार जैन आदि ने की। मुनि 108 भाव भूषण महाराज ने चार माह तक इन ग्रंथों की आराधना, साधना कर प्राणी मात्र के कल्याण की घोषणा की। इसके बाद पंचपरमेष्ठी भगवान के 512 अर्घ्य समर्पित किए। जीवेंद्र कुमार जैन, महामंत्री मुकेश जैन, उपाध्यक्ष सतेंद्र जैन, कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार जैन, मंत्री राजीव जैन, राजीव जैन, विजय कुमार जैन एवं मुकेश कुमार जैन महाप्रबंधक अशोक जैन आदि का पूर्ण सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed