{"_id":"6842026dba2f3e686e0e1c24","slug":"offer-namaz-in-mosques-only-not-on-the-road-shahar-qazi-mawana-news-c-40-1-smrt1041-109040-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"मस्जिदों में ही अदा करें नमाज, सड़क पर नहीं : शहरकाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मस्जिदों में ही अदा करें नमाज, सड़क पर नहीं : शहरकाजी
विज्ञापन
मवाना। शहरकाजी मौलाना नफीस अहमद कासमी ने ईद-उल-अजहा के मद्देनजर बृहस्पतिवार को समाज के लोगों से प्रशासन की ओर से दी गई हिदायतों को ध्यान में रखते हुए त्योहार को आपसी भाईचारे और सद्भाव पूर्ण तरीके से मनाने की अपील की।
शहरकाजी ने मस्जिद के इमाम एवं आमजन को ईद-उल-अजहा पर्व की बधाई देते हुए गुजारिश की है कि सभी लोग ईद-उल अजहा की नमाज के लिए आपसी सलाह मशविरे से तय किए गए समय का पालन करें और जो मस्जिदें तय की गई हैं, उनमें ईद की नमाज अदा करें। कुर्बानी खुले में न की जाए, वीडियो और फोटो न खींचे जाएं व अपलोड न किए जाएं। साथ ही सड़कों, चौराहों, गलियों में कूड़ा न फेंका जाए। बल्कि नगर पालिका की गाड़ी में कूड़ा डाला जाए। इस बात का ध्यान रखें कि कोई भी व्यक्ति सड़क पर या ईद-उल-अजहा की नमाज पढ़ने वाले हाॅल की चहारदीवारी के बाहर नमाज पढ़ने की कोशिश न करें।
शहरकाजी मौलाना नफीस अहमद कासमी ने बताया कि ईदगाह पर सामूहिक नमाज सुबह 7:00 बजे होगी। मस्जिद बिलाल में 6:00 बजे, मस्जिद कुरैशियान में 6:15 बजे, मरकजी जामा मस्जिद, मस्जिद रंगरेजियान, मस्जिद अबूबकर व मस्जिद अली वलीपुरा में नमाज 6:30 बजे, मस्जिद शाने रहमत में 6:40 बजे, मस्जिद इब्राहीम, मस्जिद नुजूद, मस्जिद मीना में नमाज 6:45 बजे, मस्जिद इलियास में 7:00 बजे, मिल रोड स्थित बड़ी मस्जिद में 7:45 बजे ईद की नमाज अदा कराई जाएगी।