{"_id":"5f2f103d8ebc3e3d092421b9","slug":"occupied-the-house-and-threw-the-goods-out-city-news-mrt4953286174","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान पर कब्जा कर सामान बाहर फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान पर कब्जा कर सामान बाहर फेंका
विज्ञापन
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के समर गार्डन निवासी एक महिला के मकान पर शुक्रवार देर रात कुछ लोगों ने पुलिस की मिलीभगत से कब्जा कर लिया। उन्होंने घर का सामान बाहर फेंक दिया। इतना ही नहीं विरोध करने पर महिला के भतीजे से भी मारपीट की।
समर गार्डन निवासी रुखसार पुत्री अब्दुल सलाम ने बताया कि उसने दो वर्ष पूर्व सौ गज का मकान मेडिकल क्षेत्र अंतर्गत औरंगशाहपुर डिग्गी निवासी रोहताश से खरीदा था। इसके बाद नासिर, वसीम और इनाम ने धोखाधड़ी कर उस मकान का रोहताश से बैनामा करा लिया। ये तीनों देर रात लिसाड़ी गेट पुलिस को लेकर उसके घर पहुंचे और सामान निकालकर बाहर फेंकने लगे। इस दौरान रुखसार और उसके भतीजे जैद ने विरोध किया। इस पर आरोपियों ने जैद से मारपीट की। इसके बाद महिला पुलिस रुखसार, बहन शबीना एवं मां शहनाज को थाने ले गई। रुखसार का आरोप है कि पुलिस ने मिलीभगत कर उन्हें पूरी रात थाने में रखा। वहीं, उसका परिवार और सामान मकान के बाहर खुले में है। महिला ने आरोपियों के खिलाफ एसएसपी से शिकायत करने की चेतावनी दी है।
वर्जन