फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Objectionable posts against PM Modi on social media and accused arrested in Muzaffarnagar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट, भाजपा नेताओं में आक्रोश, हिरासत में हाजी अहसान

Thu, 28 May 2020 08:20 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 28 May 2020 08:20 PM IST
विज्ञापन
Objectionable posts against PM Modi on social media and accused arrested in Muzaffarnagar
सोशल मीडिया सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ट्विटर

मुजफ्फरनगर जनपद के जानसठ में दूसरे वर्ग के युवक ने फेसबुक आईडी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आपत्तिजनक पोस्ट डाल दी, जिसे लेकर भाजपाइयों में आक्रोश फैल गया। विधायक विक्रम सैनी कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष ने आरोपी युवक के विरुद्ध तहरीर दे दी है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत लिया।

विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला करीमुल्ला पट्टी निवासी हाजी अहसान मलिक पुत्र मिददू ने अपनी फेसबुक आईडी पर प्रधानमंत्री की आपत्तिजनक पोस्ट डाल दी। इसे देखकर भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। खतौली से भाजपा विधायक विक्रम सैनी भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे और इंस्पेक्टर से फेसबुक पर प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले के विरुद्ध मुकदमा करने को कहा। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले के विरुद्ध नामजद तहरीर दे दी है। इस दौरान बृजेश रस्तोगी, अंकित प्रजापति, महेश चंद शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: सहारनपुर में फर्जी राज्य मंत्री बन पुलिस को हेकड़ी दिखाने वाले दो सगे भाई पकड़े
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर योगेश कुमार शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री की आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले हाजी अहसान मलिक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed