{"_id":"5ecfa5128ebc3e9ac806f57b","slug":"up-two-brothers-caught-showing-fake-arrogance-to-police-in-the-name-of-state-minister-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सहारनपुर में फर्जी राज्य मंत्री बन पुलिस को हेकड़ी दिखाने वाले दो सगे भाई पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सहारनपुर में फर्जी राज्य मंत्री बन पुलिस को हेकड़ी दिखाने वाले दो सगे भाई पकड़े
Thu, 28 May 2020 05:18 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 28 May 2020 05:18 PM IST
विज्ञापन
एसएसपी दिनेश कुमार
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में गुरुवार को खुद को राज्य मंत्री बता कर पुलिस पर रौब गालिब करने वाले दो सगे भाईयों को थाना पुलिस ने धर लिया। इस दौरान उनका पीए बताने वाला युवक मौके से फरार हो गया। हालांकि बाद में दोनो युवकों को पुलिस ने थाने से ही जमानत दे दी।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी छोटे सिंह के सीयूजी के नंबर पर गुरुवार सुबह पांच बजे एक युवक ने काल करते खुद को राज्य मंत्री का पीए बताते हुए कथित राज्य मंत्री से बात कराई। राज्य मंत्री ने फोन पर रोब गालिब करते हुए एसओ को बताया कि वह चुनहेटी चौकी के पास बम्बे किनारे से बोल रहा है और उसके कुछ विरोधियों को पकड़ कर जेल भेजिए। जैसा मैं बोल रहा हूं, वैसा कीजिये अन्यथा ठीक नहीं होगा।
विज्ञापन
जब थाना प्रभारी ने उनसे मंत्रालय पूछा तो उनके साथ धमकी भरे शब्दों का प्रयोग किया गया जिस पर कोतवाली प्रभारी को संदेह हो गया। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर भेजी गई। बताई जगह जाने पर पुलिस को कार सवार तीन लोग दिखाई दिए जिनमें से एक पुलिस को देखते ही भाग खड़ा हुआ। जबकि दो को पुलिस पकड़ कर थाने ले आई।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए सगे भाईयों विवेक कौशिक, मयंक कौशिक पुत्रगण गोपाल कृष्ण निवासी देहली रोड सहारनपुर सहित उनके पीए बने युवक अर्जुन पंडित पुत्र ब्रह्म सिंह निवासी राधा विहार कालोनी सहारनपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
हालांकि बाद में दोनो युवकों को थाने से ही जमानत दे दी गई। इस पर पूर्व विधायक सपा नेत्री शशिबाला पुंडीर ने आरोप लगाया कि सत्ताधारी पार्टी के लोग फर्जी मंत्री बन कर पुलिस को धमका रहे हैं और पुलिस उन्हे थाने से ही जमानत दे रही है। यह कैसी न्याय प्रक्रिया है। उन्होंने एसएसपी से इसका संज्ञान लेने की मांग की है।
उधर, एसओ छोटे सिंह का कहना था कि कुछ लोग इस तरह के मामलो में राजनीति करते हैं जो ठीक नहीं है।