नुसरत बनी नेहा, कोर्ट में दर्ज कराए बयान, जीवनभर राहुल के साथ रहने की जताई इच्छा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निवाड़ा गौरीपुर निवासी नुसरत 19 अक्तूबर को जिला संयुक्त अस्पताल में दवाई लेने गई थी। लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटी। उसके परिवार ने 20 अक्तूबर को बागपत कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। रविवार को नुसरत ने अपने अधिवक्ता विजय शर्मा के माध्यम से कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया। उसका कहना है कि परिवार वालों ने उसकी शादी दो जून को निवाड़ा गौरीपुर के युवक सुहैब के साथ जबरदस्ती कर दी थी।
शादी के बाद ही उसने सुहैब से कहा था कि वह तीन तलाक देकर अलग हो जाए, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद वह घर से दवाई लेने के लिए मेरठ स्थित रोहटा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी राहुल शर्मा के पास चली गई थी। उसने गाजियाबाद के आर्य समाज मंदिर में राहुल से शादी कर ली और अब वह उसी के साथ रहना चाहती है। रविवार को एसआई सुरेंद्र सिंह ने एसडीएम कोर्ट में नुसरत उर्फ नेहा के बयान दर्ज कराए।
यह भी पढ़ें: ढाई लाख के इनामी बद्दो का खुला फिर एक बड़ा राज, नगर निगम ने छिपाई थी ये आलीशान कोठी और...
नेहा ने राहुल शर्मा के साथ जाने की इच्छा जताई, जिस पर उसे इजाजत मिल गई। इस दौरान पुलिस की कड़ी सुरक्षा रही। अधिवक्ता विजय शर्मा ने बताया कि नुसरत ने धर्म परिवर्तन कर लिया है, अब उसने नया नाम नेहा रख लिया है। वह मूल रूप से गाजियाबाद के लोनी की रहने वाली हैं।
परिवार ने मनाया, लेकिन नुसरत नहीं मानी
नुसरत उर्फ नेहा के परिवार के सदस्य तहसील पहुंचे और उसे मनाने का प्रयास किया। लेकिन नेहा ने कहा कि उसने प्रेम विवाह कर लिया है। अब वह अपनी मर्जी से राहुल के साथ रहेगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/