Meerut: मेडिकल कॉलेज में नर्सों का हंगामा, जमकर की नारेबाजी, बोलीं- ऐसे हालात में नहीं कर सकते ड्यूटी
Meerut News : मेरठ में मेडिकल कॉलेज में नर्सों ने जमकर हंगामा किया। नर्सों ने कहा कि वे ऐसे हालात में ड्यूटी नहीं कर सकती हैं।
विस्तार
मेरठ में एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में गुरुवार को नर्सों ने हंगामा किया। उनका कहना है कि उनसे अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। ऐसे हालात में वह ड्यूटी नहीं कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि हड़ताल पर जाने की चेतावनी भी दी।
वहीं, प्राचार्य डॉक्टर आरसी गुप्ता का कहना है कि नर्स ड्यूटी करने में आनाकानी कर रही हैं, अपने हिसाब से ड्यूटी चाहती हैं। उन्हें प्रबंधन के हिसाब से ड्यूटी करनी होगी। जब इनसे ऐसा कहा गया तो वे नाराज हो गईं और हंगामा करने लगीं।
यह भी पढ़ें: UP: बसपा सुप्रीमो मायावती के एलान से बढ़ी बेचैनी, सियासी गलियारों में चर्चा तेज, यहां बदल गए राजनीतिक समीकरण
नर्सों का कहना है कि प्राचार्य ने बैठक बुलाई थी, लेकिन बैठक में उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। इस पर वह हंगामा कर रही हैं। उन्होंने प्राचार्य कार्यालय के बाहर हंगामा किया। प्राचार्य और मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन से जुड़े चिकित्सक उन्हें समझाने का प्रयास कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: UP: रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया दरोगा, चार्जशीट में धाराओं को कम करने के नाम पर मांगे थे 50 हजार रुपये