फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nurse raped and made porn clip

कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म

Sun, 15 Sep 2019 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
Nurse raped and made porn clip
मेरठ। शास्त्रीनगर निवासी एक युवती को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म कर अश्लील क्लिप बना ली। पीड़िता की शिकायत पर मेडिकल थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मूल रूप से सीतापुर निवासी एक युवती गढ़ रोड स्थित एक अस्पताल में नर्स है। परिवार के साथ शास्त्रीनगर में रहती है। युवती का आरोप है कि अस्पताल में काम करने वाले एक युवक ने उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने उसकी अश्लील क्लिप भी बना ली। होश में आने के बाद जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने क्लिप इंटरनेट पर डालने की धमकी दी और फिर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

शनिवार को पीड़िता अपने सहेली के साथ मेडिकल थाने पहुंची। थाने में पीड़िता फूट फूटकर रोने लगी और पुलिस को वारदात की जानकारी दी। युवती ने बताया कि आरोपी उसके ऊपर तेजाब फेंकने की धमकी दे रहा है। उसके साथ कभी भी वारदात हो सकती है। शुरूआत में पुलिस ने पीड़िता की बात नहीं सुनी। पीड़िता और उसकी सहेली को बार-बार तहरीर बदलवाने की बात कहीं गई। पीड़िता ने वारदात के आधार पर तहरीर दे दी। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती
पीड़िता ने बताया कि आरोपी अंकुर गुर्जर निवासी हसनपुर भावनपुर है। वह धमकी देता है कि उसका वह कुछ नहीं बिगाड़ सकती। उसके कई नेताओं से संबंध हैं। पीड़िता ने जान का खतरा भी जताया है। पुलिस से गुहार लगाई कि उसको सुरक्षा दी जाए।

आरोपी ने पीटा भी
पीड़िता ने कहा कि आरोपी ने उसके साथ मारपीट की, जिसके चलते उसके सिर और हाथ में चोट लगी है। पुलिस को जानकारी देने के बावजूद उसका मेडिकल परीक्षण नहीं हुआ।
जल्द होगी गिरफ्तारी
तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी को जल्द गिरफ्तार करेगी। पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। -डॉ. अखिलेश नारायण सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed