{"_id":"5fea3b378ebc3e41a0706dd0","slug":"nurnagar-culvert-and-road-not-built-indefinite-strike-started-city-news-mrt517877591","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं बनी नूरनगर पुलिया और सड़क, अनिश्चितकालीन धरना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं बनी नूरनगर पुलिया और सड़क, अनिश्चितकालीन धरना शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहीं बनी नूरनगर पुलिया और सड़क, अनिश्चितकालीन धरना शुरू
मेरठ। आश्वासन के बाद भी नगर निगम ने नूर नगर पुलिया से दिल्ली रोड तक नाला और एमडीए ने सड़क नहीं बनाई तो लोगों ने एक बार फिर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। सपा नेता के नेतृत्व में सोमवार से शुरू हुए धरने पर पहुंचे लोगों ने कहा कि जब तक दोनों कार्य शुरू नहीं हो जाते तब तक धरना खत्म नहीं होगा। सपा नेता पवन गुर्जर ने बात नहीं माने जाने पर आमरण अनशन की भी चेतावनी दी है।
दिल्ली रोड से सरस्वती लोक के सामने से होकर नूर नगर पुलिया तक जाने वाली सड़क और नाला जर्जर हैं। अक्तूबर में यहां के लोगों ने सड़क और नाला निर्माण की मांग को लेकर सपा नेता पवन गुर्जर के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया था। निगम अधिकारियों ने नाला निर्माण कराने का आश्वासन देकर भूख हड़ताल खत्म कराई थी। सड़क का निर्माण एमडीए को करना है। लेकिन दो माह बाद भी सड़क और नाले का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। इसके चलते क्षेत्र की सड़कों पर जलभराव हो रहा है। सपा नेता पवन गुर्जर ने सोमवार से फिर नूर नगर पुलिया पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। पवन का कहना है कि नगर निगम और एमडीए ने अपना वादा पूरा नहीं किया। जब तक दोनों कार्य शुरू नहीं होंगे तब तक धरना चलेगा और जरूरत पड़ी तो आमरण अनशन भी शुरू किया जाएगा।