{"_id":"5a15e2bf4f1c1bc9678bd594","slug":"nupur-ki-yorkar-par-buvi-ka-cover-drive","type":"story","status":"publish","title_hn":"नूपुर की यार्कर पर भुवी का कवर ड्राइव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नूपुर की यार्कर पर भुवी का कवर ड्राइव
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Thu, 23 Nov 2017 11:12 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेटर भुवनेश्वर (भुवी) और उनकी होने वाली पत्नी नूपुर के बीच बुधवार को अचानक सवाल-जवाब का सिलसिला शुरू हो गया। इंस्टाग्राम पोस्ट पर यह शुरू हुआ, जिसमें नूपुर ने सवालों की बारिश कर दी तो भुवी ने भी अपने ही अंदाज में सभी सवालों के जवाब दिए। हंसी-ठिठोली और रूठने-मनाने के एक-एक सवाल-जवाब को देर रात तक पोस्ट किया जाता रहा।
विज्ञापन
नूपुर: रिलेशनशिप के तीन सबसे महत्वपूर्ण फैक्टर क्या हैं?
भुवी: बड़ा मुश्किल सवाल है। पहला फैक्टर है सॉरी बोलें, दूसरा सॉरी और तीसरा भी सॉरी बोलो।(हंसते हुए)
नूपुर: मेरी अच्छी और बुरी आदत बताओ।
भुवी: आप रचनात्मक हो। किसी भी मोड़ पर अच्छे सुझाव के साथ समस्या का समाधान बता देती हो। लेकिन गुस्सा आने पर जता नहीं पातीं, यह आपकी सबसे गलत आदत है।
नूपुर: दूल्हों के लिए एक अच्छी टिप्स दो।
भुवी: खुद भी खुश रहो, पत्नी को भी हमेशा खुश रखो।
नूपुर: सही डेट कैसी हो?
भुवी: समुद्र तट पर कैंडल लाइट डिनर।
नूपुर: दो ड्र्रीम हनीमून स्थल?
भुवी: कई जगह हैं। जहां नूपुर चाहे।