{"_id":"5839e9a34f1c1b663a13ca93","slug":"nsui-aur-raalod-chatr","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएसयूआई और रालोद छात्रसभा की जुगलबंदी से चौकाने वाले नतीजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएसयूआई और रालोद छात्रसभा की जुगलबंदी से चौकाने वाले नतीजे
अमर उजाला ब्यूरों
Updated Sun, 27 Nov 2016 06:48 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएएस डिग्री कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव 2016-17 के नतीजा चौंकाने वाला आया। मेरठ कॉलेज की तर्ज पर यहां भी एनएसयूआई और रालोद छात्रसभा की जुगलबंदी कामयाब रही। संयुक्त पैनल ने अध्यक्ष, महामंत्री, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। एबीवीपी के खाते में केवल उपाध्यक्ष पद आया। वहीं समाजवादी छात्रसभा का सूपड़ा साफ हो गया। अध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर हुई। तरुण मलिक ने 63 वोट से जीत हासिल की। कोषाध्यक्ष पद पर भी नजदीकी मामला रहा। मनीष कुमार को 19 वोट से जीत मिली। कॉलेज प्रशासन ने पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई।
अध्यक्ष पद पर संयुक्त पैनल के प्रत्याशी तरुण मलिक को 416 मत मिले। दूसरे नंबर पर नितिन भड़ाना रहे। उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी की प्रत्याशी मेघा चौहान को 655 वोट मिले। दूसरे नंबर 605 वोटों के साथ स्वीटी रहीं। महामंत्री पद पर राहुल वर्मा ने 604 वोट हासिल किए। दूसरे नंबर पर 373 वोटों के साथ आशीष शर्मा रहे। संयुक्त सचिव पर अरुण कुमार सबसे ज्यादा 362 वोटों के अंतर से जीते। अरुण को 778 वोट मिले। दूसरे नंबर पर 416 वोट के साथ शुभम पटेल रहे। कोषाध्यक्ष पद पर मनीष कुमार ने जीत हासिल की। मनीष को 460 वोट पड़े। अंतरिक्ष 441 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे। एनएसयूआई की सत्र 2012-13 के बाद कॉलेज में शानदार वापसी हुई है। रालोद छात्रसभा के लिए भी यह बड़ी जीत है।
सबसे ज्यादा रहा मतदान
विवि कैंपस और दूसरे डिग्री कॉलेजों के मुकाबले एनएएस कॉलेज में सबसे अधिक 40.84 प्रतिशत मतदान हुआ। अन्य संस्थानों में मतदान 40 प्रतिशत से कम रहा। 3890 वोट में से 1589 मत पड़े। पुलिस ने सुरक्षा का व्यापक इंतजाम किया था। ईस्टर्न कचहरी रोड पर ईव्ज चौराहे से लेकर एनएएस कॉलेज तक यातायात बंद रहा। सड़के के दोनों तरफ पुलिस ने बेरीकेडिंग की थी।
विज्ञापन
किसको कितने मत मिले
अध्यक्ष
तरुण मलिक 416
नितिन भड़ाना 353
मोहित भास्कर 254
नोटा 6
उपाध्यक्ष
मेघा चौहान 655
कुमारी स्वीटी 605
विनय कुमार 128
नोटा 30
महामंत्री
राहुल वर्मा 604
आशीष शर्मा 373
महताब सैफी 330
नोटा 20
संयुक्त सचिव 778
शुभम पटेल 416
तरुण शर्मा 319
नोटा 50
कोषाध्यक्ष
मनीष कुमार 460
अंतरिक्ष ठाकुर 441
पीयूष गोयल 437
नोटा 35