{"_id":"68d3eb8d0f9aeb1fbf0c83dd","slug":"nss-foundation-day-celebrated-at-st-josephs-girls-pg-college-meerut-news-c-44-1-smrt1055-109800-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: संत जोसेफ्स गर्ल्स पीजी कॉलेज में एनएसएस का स्थापना दिवस मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: संत जोसेफ्स गर्ल्स पीजी कॉलेज में एनएसएस का स्थापना दिवस मनाया
विज्ञापन
सरधना। संत जोसेफ्स गर्ल्स पीजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में विश्वविद्यालय गोल्ड मेडल विजेताओं
- विश्वविद्यालय स्तर पर गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाली तीन छात्राओं को किया सम्मानित
सरधना। संत जोसेफ्स गर्ल्स पीजी कॉलेज बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना का 56वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। शुरुआत प्रोफेसर सिस्टर क्रिस्टीना लूईस, नीतू और शबाहत अंसारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर की गई।
छात्राओं ने नाटिका प्रस्तुत की, जिसका विषय था मोबाइल का छात्रों पर दुष्प्रभाव। नाटिका के माध्यम से मोबाइल की लत से होने वाले दुष्प्रभावों को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाली छात्राओं तरन्नुम त्यागी एमए हिंदी, खुशी एमए राजनीति विज्ञान, शिवानी एमए इतिहास को राज्यपाल द्वारा दीक्षांत समारोह में सम्मानित किया गया। कॉलेज में प्राचार्या सिस्टर क्रिस्टीना ने प्रतीक चिह्न भेंट कर इन्हें सम्मानित किया।
प्राचार्या ने कहा कि यह पहली बार है जब संत जोसेफ्स कॉलेज की झोली एक साथ तीन गोल्ड मेडल से भरी है। यह हम सभी के लिए गर्व की बात है। इस मौके पर डॉ. अशोक शर्मा को पीएचडी की उपाधि मिलने पर भी सम्मानित किया गया। मंच संचालन गुलसबा ने किया। इस मौके पर डॉ. महेश पालीवाल, डॉ. राहत, ज्योति, डॉ. राजेश्वरी, डॉ. कविता, नेहा, शिवानी, सोनिया, शाइन, शहला अंसारी, डॉ. निमिषा, डॉ. नीरू, एवं राजेंद्र सिंह शामिल रहे।