फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Now traffic system will be a challenge

अब यातायात व्यवस्था बनेगी चुनौती

Tue, 24 Nov 2020 01:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 01:29 AM IST
विज्ञापन
Now traffic system will be a challenge
मेरठ। शहर में यातायात व्यवस्था बुधवार से चुनौती बनेगी। हाईवे पर निर्माण से दिल्ली रोड, मोदीपुरम और दिल्ली-मेरठ हाईवे पर लगातार जाम की समस्या बनी हुई है। वहीं, शादी-विवाह शुरू होने से और मुश्किलें आएंगी। एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव ने सोमवार को ट्रैफिक इंस्पेक्टरों के साथ मीटिंग कर ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी रात 11 बजे तक बढ़ा दी है।
विज्ञापन

परतापुर तिराहा, दिल्ली-मेरठ हाईवे पर परतापुर एवं भूड़बराल में निर्माण जारी है। वहीं, परतापुर से लेकर शहर में भी दिल्ली रोड पर रैपिड रेल निर्माण के चलते जाम की समस्या बनी है। दूसरी तरफ मोदीपुरम में हाईवे पर निर्माण से जाम लग रहा है। ऐसे में 25 नवंबर से साया शुरू हो रहा है। जिसके चलते विवाह मंडपों के बाहर वाहनों की तादाद बढ़ेगी। मवाना रोड, गढ़ रोड, हापुड़ रोड, रुड़की रोड और दिल्ली रोड पर विवाह मंडप के बाहर जाम की समस्या आती है। ट्रैफिक पुलिस ने जाम वाले 16 प्वॉइंट चिह्नित किए हैं। इन सभी पर रात के लिए अतिरिक्त संख्या में ड्यूटी का प्लान बनाया है।
विज्ञापन

ड्यूटी रात 11 बजे तक की
एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी शहर में सुबह सात से दोपहर 2 बजे तथा दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से रात्रि 9 बजे तक रहती थी। अब रात की ड्यूटी 11 बजे तक कर दी है। इसके लिए दो ट्रैफिक इंस्पेक्टर को अलग से जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां लगता है शादियों से जाम
शादियों के कारण मेट्रो प्लाजा, शारदा रोड का तिराहा, शारदा रोड मंडी गेट, शॉप्रिक्स चौराहा, रिठानी, भूड़बराल और परतापुर के अतिरिक्त कंकरखेड़ा फ्लाईओवर के नीचे, मोदीपुरम, पल्हैड़ा कट, मवाना रोड पर गंगानगर से लेकर रजपुरा पुलिस चौकी तक, गढ़ रोड पर सम्राट पैलेस के पास सबसे अधिक जाम लगता है। हापुड़ रोड पर एल ब्लॉक, बिजली बंबा पुलिस चौकी, जुर्रानपुर फाटक मुख्य स्थान हैं। यहां ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगाई है।

पार्किंग में खड़ी करें वाहन
ट्रैफिक पुलिस ने विवाह मंडप एसोसिएशन के पदाधिकारियों, मंडपों के संचालकों एवं मैनेजरों को निर्देश दिए हैं कि शादी समारोह तथा अन्य कार्यक्रम में पार्किंग में ही वाहन पार्क कराएं। सड़क पर वाहनों को पार्क न होने दें। जहां यातायात व्यवस्था बाधित होगी वहां कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed