फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Now there will be a fine on spitting at the railway station in Meerut district

सावधान: रेलवे स्टेशन पर थूका तो भरना पड़ेगा जुर्माना, 24 घंटे निगरानी में यात्री

Sun, 14 Jul 2019 01:50 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 14 Jul 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
Now there will be a fine on spitting at the railway station in Meerut district
सिटी स्टेशन मेरठ - फोटो : अमर उजाला

अगर आप स्टेशन पर गंदगी फैलाते पकड़े गए तो अब आपकी खैर नहीं। रेलवे अब स्टेशन और ट्रेनों में गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ अभियान चला रहा है। जिससे हमारा स्टेशन और ट्रेनें भी चमक सकें। शनिवार को देवबंद से आ रहे यात्री को स्टेशन पर थूकने पर जुर्माना भरना पड़ा।

विज्ञापन


शनिवार को देहरादून से चलकर इंदौर को जाने वाली देहरादून-इंदौर एक्सप्रेस जैसे ही सिटी स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर पहुंची तो यात्री ने ट्रेन से उतरते ही गुटखा थूक दिया। तभी टीटी की नजर यात्री पर पड़ी जिसे पकड़ लिया गया। देवबंद से आ रहे इस यात्री से तुरंत 200 रुपये का जुर्माना वसूला गया। यह कार्रवाई धारा 145बी (स्टेशन पर गंदगी फैलाना) के अंतर्गत की गई। इसके अलावा शनिवार को बेटिकट यात्रियों को भी पकड़ा गया। जिससे कुल 1880 रुपये की वसूली की गई। ट्रेन में बेटिकट यात्रा करने पर न्यूनतम 250 रुपये वसूला जाता है। स्टेशन पर अंबाला-दिल्ली एक्सप्रेस, नौचंदी एक्सप्रेस, इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस से उतरे यात्रियों के टिकट चेक किए गए। 
विज्ञापन


स्टेशन पर थूकने पर हो रहा जुर्माना
हर महीने 8 से 10 यात्रियों से स्टेशन पर थूकने पर जुर्माना वसूला जा रहा है। जागरूकता के लिए रेलवे ने स्टेशन पर स्लोगन के बैनर लगाए हैं। वहीं, स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर लगने वाले जुर्माने की जानकारी भी बैनर के माध्यम से दी जा रही है। बैनर पर एनजीटी के निर्देशानुसार गंदगी फैलाने पर 1500 रुपये जुर्माना लगाने का प्रावधान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


24 घंटे निगरानी की जा रही है
सिटी स्टेशन पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। किसी भी कीमत पर अब बख्शा नहीं जाएगा। 24 घंटे निगरानी की जा रही है। - आरपी शर्मा, सिटी स्टेशन अधीक्षक

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed