फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Now the work of expressway and rapid rain is spoiling

बारिश बिगाड़ रही एक्सप्रेस-वे और रेपिड निर्माण की रफ्तार

Wed, 26 Aug 2020 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
Now the work of expressway and rapid rain is spoiling
एक्सप्रेस-वे का कार्य शुरू, लेकिन बारिश के कारण रोका
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर।
मेरठ। पिछले एक सप्ताह से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे और रैपिड रेल का निर्माण थम गया है। एक्सप्रेस-वे के श्रमिकों को कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया था। वहीं, बारिश ने रैपिड रेल पिलर निर्माण को रोक दिया था। मंगलवार को दोनों ही प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू हुआ, लेकिन दोपहर बाद आई बारिश ने इसे फिर रोक दिया।
16 अगस्त को परतापुर प्लांट पर सात श्रमिक पॉजिटिव आए थे। जिसके बाद लगभग 90 श्रमिकों को क्वारंटीन कर दिया था। मंगलवार तक इनका क्वारंटीन समय पूरा हो गया, लेकिन सभी को एक साथ कार्य पर आने की अनुमति नही है। एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार को सिर्फ 20 श्रमिकों ने कार्य किया। श्रमिकों ने कुछ कार्य मिट्टी और अंडरपास पर किया। निर्माण कार्य कर रही कंपनी जीआर इंफ्रा का कहना है कि बारिश के कारण कार्य को रोक दिया गया। अगर ऐसे ही रुक-रुक कर बारिश होती रही तो कार्य करना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन

रात में लगाया गति बोर्ड
एनसीआरटीसी की तरफ से दिल्ली रोड पर गति बोर्ड लगाया गया है। यहां रफ्तार 30 किमी प्रति घंटा तय की गई है। दरअसल रैपिड के काम के चलते डिवाइडर के दोनों तरफ कार्य चल रहा है। इसी के चलते वाहन चालकों की सुविधा और हादसों से बचने के लिए यह बोर्ड लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिलर कार्य में बारिश बाधा
रैपिड रेल के लिए एलएनटी की तरफ से पिलर ग्रिलिंग का कार्य किया जा रहा है। लेकिन रोजाना हो रही बारिश के कारण ये कार्य भी रुक-रुककर किया जा रहा है। वहीं, मोहिद्दीनपुर में सड़क चौड़ीकरण का कार्य भी मकानों की वजह से फिलहाल रुक गया है। यहां भी प्रशासन के सहयोग से मकान-दुकान को हटाया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed