फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Now the train fare from Meerut to New Delhi is Rs 47.

अब मेरठ से नई दिल्ली तक ट्रेन का किराया 47 रुपये

Wed, 01 Jan 2020 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Now the train fare from Meerut to New Delhi is Rs 47.
अब मेरठ से नई दिल्ली तक ट्रेन का किराया 47 रुपये
विज्ञापन

मेरठ। नए साल के पहले दिन ही रेल यात्रियों को केंद्र सरकार ने झटका दिया है। रेलवे ने पैसेंजर, एक्सप्रेस ट्रेनों के किराये में एक से चार पैसे की बढ़ोत्तरी कर दी है। इससे मेरठ से दिल्ली, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, सहारनपुर जाने वाले यात्रियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। हालांकि, पिछले कुछ समय से रेल किराये में बढ़ोत्तरी की सुगबुगाहट चल रही थी। इससे सबसे अधिक असर लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। रेलवे ने सब-अर्बन, सीजन टिकट पर किराये में बढ़ोत्तरी न करते हुए राहत दी है। किराये की बढ़ी हुई दरें 1 जनवरी, 2020 से लागू हो जाएंगी।
मेरठ से नई दिल्ली का किराया अभी तक पैसेंजर ट्रेन में 20 और एक्सप्रेस ट्रेन में 45 रुपये तय था, लेकिन किराया बढ़ने के बाद किराया क्रमश: बढ़कर 21 और 47 रुपये हो जाएगा। वहीं, मेरठ से दिल्ली का 70 किमी का सफर पैसेंजर में 21 और एक्सप्रेस ट्रेन में 42 रुपये हो जाएगा। इसके अलावा अगर आप मेरठ से मुजफ्फरनगर या गाजियाबाद जा रहे हैं तो आपको पैसेंजर ट्रेनों में 15 की जगह 16 और एक्सप्रेस ट्रेनों में 35 की जगह अब 36 रुपये किराया देना होगा।
विज्ञापन

खुले पैसे रखना साथ या हो जाएं डिजिटल
रेलवे ने एक से चार पैसे की बढ़ोत्तरी के साथ यात्रियों और रेल कर्मचारियों के सामने भी दिक्कत भी पैदा कर दी है। अब कई स्थानों पर जाने के लिए किराया विषम संख्या में आ रहा है। जिससे यात्रियों को बुकिंग काउंटर पर खुले पैसे की दिक्कत आएगी। इसलिए यात्रियों को खुले पैसे रखने होंगे। वहीं, रेलवे ने यात्रियों को लाइन में लगने से छुटकारा दिलाने के लिए यूटीएस एप भी लांच किया था। जिससे आप आसानी से यूटीएस एप की मदद से घर बैठे टिकट बुक कर यात्रा कर सकते हैं। इससे खुले पैसों के साथ-साथ पेपर की भी बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूटीएस एप से बुक करें टिकट
अगर आप अनारक्षित टिकट बुक करते हैं तो इसके लिए एप की मदद ले सकते हैं। प्ले स्टोर से ‘यूटीएस’ एप डाउनलोड करने के बाद पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेन का टिकट बुक कर सकते हैं। इस एप पर आपको अपने एकाउंट को मोबाइल की तरह रिचार्ज कराना होता है। इस पर अभी रेलवे की तरफ से दस प्रतिशत की छूट चल रही है। जिससे आप इसका फायदा उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed