{"_id":"617328810e03fd4b6f3d5997","slug":"now-the-tender-will-open-for-construction-company-selection-on-november-2-meerut-news-mrt561849262","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा एक्सप्रेसवे : अब निर्माण कंपनी चयन के लिए दो नवंबर को खुलेगा टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा एक्सप्रेसवे : अब निर्माण कंपनी चयन के लिए दो नवंबर को खुलेगा टेंडर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब निर्माण कंपनी चयन के लिए दो नवंबर को खुलेगा टेंडर
मेरठ। गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि क्रय करने की प्रक्रिया के बाद अब निर्माण कार्य का चरण शुरू किया जाएगा। इसके लिए दो नवंबर को निर्माण कंपनी चयन के लिए टेंडर खोला जाएगा। चार पैकेज में मेरठ से प्रयागराज तक गंगा एक्सप्रेसवे को लगभग 30 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाना है। इसमें चार पैकेज के लिए 50-50 करोड़ की टेंडर राशि तय की जा चुकी है।
596 किमी में बनाए जाने वाले गंगा एक्सप्रेसवे के लिए गांववासियों के साथ भी चर्चा की जा रही है। विधानसभा चुनाव से पहले इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया जाना है। नवंबर में निर्माण कंपनी के चयन के बाद कार्य शुरू करने की तैयारी की जा रही है। मेरठ को पहले पैकेज में शामिल किया गया है। इस एक्सप्रेस-वे के डिजाइन का कार्य एलएन मालवीय कंपनी ने किया था।
वहीं, निर्माणकर्ता कंपनी के चयन होने के बाद अधिगृहीत की गई जमीन पर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। हालांकि, दिसंबर और जनवरी के बीच विधानसभा चुनावों की आचार संहिता लग जाएगी। इससे पहले ही सरकार इसका शिलान्यास कराकर निर्माण शुरू कराने की तैयारी में है।