फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   now the colony will be seen sitting at home, is it valid of illegal

अब घर बैठे देख सकेंगे कॉलोनी वैध है या अवैध

Thu, 21 Nov 2019 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
now the colony will be seen sitting at home, is it valid of illegal
मेरठ। मेरठ विकास प्राधिकरण के अधिकार क्षेत्र में आ रही कॉलोनी की एक-एक जानकारी अब वेबसाइट पर मौजूद रहेगी। प्लॉट और घर बनाने का सपना संजोने वाले आवंटी को अब अवैध और वैध कॉलोनी के बारे में एमडीए की वेबसाइट से पूरी जानकारी मिल जाएगी। इसके लिए कॉलोनियों की सूची अपडेट की जा रही है। 22 नवंबर को कमिश्नर अनीता. सी मेश्राम एमडीए सभागार में जनता से जुड़े कई डिजिटल सुविधाओं का शुभारंभ करेंगी।
विज्ञापन

पिछले दो महीनों से एमडीए अपनी वेबसाइट, ऑनलाइन मेंटेनेंस शुल्क एप, अवैध निर्माण कार्रवाई एप बनाने पर कार्य कर रहा है। यह कार्य अब लगभग अंतिम चरणों में पहुंच चुका है। उपाध्यक्ष राजेश कुमार पांडेय का दावा है कि प्रदेश में मेरठ विकास प्राधिकरण ऐसा उपयोग करने वाला पहला प्राधिकरण बनने जा रहा है। जहां सभी सुविधाएं ऑनलाइन और वेबसाइट पर मौजूद रहेंगी। इससे आवंटियों को धोखाधड़ी से बचाया जा सकेगा।
विज्ञापन

मौके से कट जाएगा चालान
शहर में हो रहे अवैध निर्माण पर अंकुश और मेट, जेई की भूमिका परखने के लिए इनफोर्समेंट केस मैनेजमेंट सिस्टम एप का भी शुभारंभ किया जाएगा। इस एप के जरिए अवैध निर्माण की सूचना होने पर मौके से ही मेट संबंधित जेई को सूचना भेज देगा। इससे अवैध निर्माण की सूचना न देने वाले बहानेबाजी पर लगाम लग सकेगी। यह सीधा एप पर ही अपडेट हो जाएगा और अगर चालान करना चाहें तो वह भी हो जाएगा। अगर निर्माणकर्ता का मोबाइल नंबर अपडेट है तो उसके पास भी सूचना सीधे पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चल रही है तैयारी
कई डिजिटल सुविधाओं को लांच करने की तैयारी चल रही है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो 22 नवंबर को कमिश्नर मैडम की अध्यक्षता में इसका शुभारंभ होना तय हुआ है। - राजेश कुमार पांडेय, एमडीए उपाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed