{"_id":"68f3cd2d16736438a7038acc","slug":"now-opportunity-till-november-15-for-renewal-of-registered-construction-workers-meerut-news-c-72-1-mct1006-142539-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के नवीनीकरण के लिए अब 15 नवंबर तक मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के नवीनीकरण के लिए अब 15 नवंबर तक मौका
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। श्रम विभाग के तहत 40 प्रकार की प्रक्रियाओं के श्रमिकों का पंजीकरण कराया जाता है। पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को बोर्ड द्वारा पंजीकरण के नवीनीकरण के लिए बोर्ड से संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जाता है। पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के नवीनीकरण की अंतिम तिथि अब 15 नवंबर तक की गई है। पहले विभाग की ओर से अंतिम तिथि 15 अक्तूबर तय की गई थी।
उप श्रमायुक्त राजेश मिश्रा ने बताया कि मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना, संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना, कन्या विवाह सहायता योजना, अटल आवासीय विद्यालय योजना का लाभ प्राप्त होता है। जिन श्रमिकों ने चार साल या उससे अधिक समय से नवीनीकरण नहीं कराया है, उन्हें निष्क्रय सूची में डालने के आदेश दिए जा चुके हैं।