फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Now necessary documents will also be deposited in Ghaziabad

अब लखनऊ में नहीं गाजियाबाद में जमा होंगे प्रमाण पत्र

Mon, 17 Oct 2022 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Now necessary documents will also be deposited in Ghaziabad
अब गाजियाबाद में भी जमा होंगे जरूरी दस्तावेज
विज्ञापन

मेरठ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से कुशल खिलाड़ी कोटे में आरक्षी भर्ती 2022 के अभ्यर्थियों को अब ज्यादा परेशानी नहीं होगी। उनके जरूरी दस्तावेज लखनऊ की बजाय गाजियाबाद में ही जमा किए जा सकेंगे। पश्चिमी यूपी के अभ्यर्थियों को इसका काफी लाभ मिलेगा।
अभी तक अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन के साथ ही आवेदन प्रपत्र व चालान की मूलप्रति व्यक्तिगत रूप से जमा करने हेतु केवल भर्ती बोर्ड कार्यालय लखनऊ में ही व्यवस्था थी। अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अभ्यर्थियों को लखनऊ तक आने-जाने की असुविधा के दृष्टिगत उन्हें सहूलियत देेने के लिए यह अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। नई व्यवस्था में पुलिस लाइन गाजियाबाद में एक विशेष पटल पर आवेदन पत्र व चालान की मूल प्रति जमा की जा रही है। इसके लिए शनिवार, रविवार और राजकीय अवकाश के दिन को छोड़कर शेष कार्य दिवसों में 31 अक्तूबर तक दस्तावेज जमा हाेंगे। सुबह दस बजे से लेकर शाम पांच बजे तक दस्तावेजों का परीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन

इस कार्य के लिए पुलिस महानिरीक्षक (सेवानिवृत्त) आरके चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में भर्ती बोर्ड एवं स्थानीय पुलिस के अधिकारियों की एक टीम गठित की गई है। यह टीम ही यह सब प्रक्रिया संपन्न कराएगी। यूपी शासन की नीतियों एवं निर्देशों के अधीन उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी के 534 पदों पर 22 खेलों के कुशल खिलाड़ियों के कोटे में चयन की प्रक्रिया चल रही है। इसमें 355 पुरुष और 199 महिला कुशल खिलाड़ियों का चयन प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed