फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Now five days a week, vegetable, fruit, glass market will open

अब हफ्ते में पांच दिन खुलेंगी सब्जी, फल, गल्ला मंडी

Wed, 15 Jul 2020 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Now five days a week, vegetable, fruit, glass market will open
अब हफ्ते में पांच दिन खुलेंगी सब्जी, फल, गल्ला मंडी
विज्ञापन

मेरठ। नवीन सब्जी मंडी, फल और गल्ला मंडी अब सप्ताह में तीन दिन के बजाय पांच दिन सोमवार से शुक्रवार तक खुलेंगी। शनिवार और रविवार को मंडी बंद रहेगी। प्रशासन ने सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए तीनों मंडियों का अलग-अलग समय निर्धारित किया है।
मंडियों में भीड़ इकट्ठा न हो इसके लिए जिला प्रशासन फूंक-फूंककर कदम रख रहा है। पहले प्रशासन ने नवीन मंडी स्थल में गल्ला, सब्जी और फल मंडी को तीन-तीन दिन संचालन की अनुमति दी थी। लेकिन व्यापारी पूरे सप्ताह मंडी खोलने की अनुमति मांग रहे थे। इस संबंध में सोमवार को मंडी समिति सभागार में सिटी मजिस्ट्रेट सत्येंद्र कुमार और मंडी समिति सचिव नरेंद्र कुमार के साथ बैठक भी हुई थी। जिसमें सब्जी मंडी के व्यापारियों ने शाम चार बजे से रात बारह बजे तक मंडी संचालन की अनुमति मांगी थी। मंडी समिति प्रशासन ने मंगलवार को निर्णय लेने की बात कही थी।
विज्ञापन

मंगलवार को मंडी समिति सचिव नरेंद्र कुमार द्वारा जारी पत्र के मुताबिक नवीन मंडी अब सप्ताह में 5 दिन खुलेगी। सब्जी मंडी दोपहर 3 बजे से रात 8 बजे तक चलेगी। फल मंडी सुबह 6 बजे से सुबह 9 बजे तक और गल्ला मंडी सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित रहेगी। वहीं, हापुड़ रोड स्थित लोहिया नगर मंडी सुबह 6 बजे से सुबह 10 बजे तक लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवीन सब्जी मंडी के अशोक प्रधान का कहना है कि प्रशासन ने जो सब्जी मंडी का समय रखा है उससे न तो किसानों को कुछ फायदा होगा और न व्यापारियों को। क्योंकि किसान अपने खेतों से 3 बजे के बाद सब्जी तोड़ने का काम करता है। जिस समय किसान अपनी सब्जी मंडी में लेकर पहुंचेगा उस समय मंडी बंद करने का समय दिया गया है। इस संबंध में प्रशासन से वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed