फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Now fill the exam form by July 1

अब 1 जुलाई तक भरें परीक्षा फार्म

Fri, 19 Jun 2020 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Now fill the exam form by July 1
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस और कॉलेजों में यूजी-पीजी के कोर्सों में सेमेस्टर परीक्षा फार्म अब 1 जुलाई तक भरे जा सकते हैं। विवि प्रशासन ने बृहस्पतिवार को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। ऑनलाइन फीस के साथ फार्म सबमिट एक जुलाई तक किए जा सकेंगे। कॉलेजों द्वारा नोमिनल रोल लिस्ट विवि को ई-मेल पर भेजने की अंतिम तिथि तीन जुलाई रखी गई है। अब तक बात करें तो 79 हजार के करीब छात्र-छात्राओं ने फार्म भर दिए हैं। इतने ही फार्म अभी ओर भरे जाने हैं। सीसीएसयू की तरफ से छह जून से यूजी-पीजी में सेमेस्टर के 45 कोर्सों के परीक्षा फार्म भरवाए जा रहे हैं। परीक्षा फार्म विवि की वेबसाइट पर ऑनलाइन भरे जा रहे हैं। अभी तक 21 जून तक फार्म भरे जाने थे। कोविड-19 महामारी के चलते कुलपति प्रो. एनके तनेजा के निर्देश पर फार्म भरने की तिथि बढ़ा दी गई है। विवि प्रशासन छात्रों को इस बार भरे गए फार्म का प्रिंट आउट कॉलेजों में जमा करने की छूट दे चुका है। इसके अलावा कॉलेजों को भी अब नोमिनल लिस्ट ऑनलाइन ही भेजनी होगी।
विज्ञापन

इन कोर्सों में भरे जा रहे फार्म
सीसीएसयू कैंपस के सभी यूजी-पीजी सीबीसीएस कोर्स, एमए, एमकॉम, एमएससी, एमएससी कृषि, एलएलबी, एलएलएम के साथ ही एमफिल कोर्सों के परीक्षा फार्म भी भरे जाएंगे। बीएड फाइनल, बीबीए, बीसीए, बीए-एलएलबी, बीकॉम-एलएलबी, बीजेएमसी, बीवॉक, बीएससी कंप्यूटर सांइस, बीएससी होम साइंस, बत्सी होम साइंस क्लीनिकल न्यूट्रिशियन एंड डाइटीज, बीएससी ज्वैलरी डिजाइन, बीपीईएस, एमजेएमसी, एमआईबी, एमबीई, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी, एमएससी बायोकेमेस्ट्री, एमएससी होम साइंस होम मैनेजमेंट, एमएससी ह्यमन डेवलेपमेंट, एमफए, इंटीग्रेटिड एमटेक बायोटेक, बीटेक, एमबीए इन सीएस-सिविल, एमपीईएस, एमएलआईसाइंस।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed