फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Now every picture in the voter list will be clear

Meerut News: मतदाता सूची में अब हर तस्वीर होगी स्पष्ट

Tue, 13 Jan 2026 09:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 09:30 PM IST
विज्ञापन
Now every picture in the voter list will be clear
- डिजिटल प्रक्रिया से बढ़ेगी विश्वसनीयता
विज्ञापन

हस्तिनापुर। निर्वाचन आयोग की नई व्यवस्था के तहत अब मतदाता सूची और वोटर आईडी में धुंधली तस्वीरों की समस्या समाप्त हो जाएगी। विशेष पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के बाद जारी होने वाली अंतिम वोटर लिस्ट में हर मतदाता की स्पष्ट और पहचान योग्य फोटो शामिल की जाएगी। इससे मतदान के दौरान मतदाता की पहचान आसान होगी और फर्जीवाड़े की आशंका भी कम होगी।
एसआईआर अभियान के दौरान, बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) अपने मोबाइल ऐप का उपयोग करके मतदाताओं की पुरानी और नई तस्वीरों का मिलान करेंगे। यदि किसी मतदाता की फोटो धुंधली पाई जाती है, तो उसे बदला जाएगा। यदि पुरानी और नई दोनों तस्वीरें अस्पष्ट हैं तो बीएलओ मौके पर ही मतदाता की एक साफ तस्वीर खींचकर ऐप में अपलोड करेंगे। इस पूरी प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक विश्वसनीय और त्रुटिरहित बनाना है। निर्वाचन आयोग ने इस अभियान की निगरानी को भी सख्त कर दिया है, जिसमें बीएलओ की कार्यप्रणाली पर ऑनलाइन नजर रखी जाएगी। लापरवाही बरतने वाले बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन


प्रशिक्षण और पारदर्शी प्रणाली पर जोर
सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ), सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एईआरओ) और पर्यवेक्षकों को विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के ड्राफ्ट रोल के प्रकाशन के बाद नोटिस प्रक्रिया और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के संबंध में विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण में फोटो सत्यापन, दस्तावेजों की जांच और समयबद्ध निस्तारण पर बल दिया गया। मतदाता सूची को पारदर्शी बनाने के प्रयासों के तहत, प्रत्येक बीएलओ को उनके लॉगिन अकाउंट में किसी भी आपत्ति या मतदाता की समस्या ऑनलाइन दिखाई देगी। उन्हें ऐप के माध्यम से मतदाता से संपर्क करना होगा और समस्या का समाधान करना होगा। जब तक मतदाता से बात नहीं हो जाती, तब तक समस्या लंबित रहेगी। जिन मतदाताओं की सूची में फोटो स्पष्ट नहीं है, वे प्रपत्रों के माध्यम से जल्द ही अपनी नई साफ फोटो जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed