फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   now arts and commarce students will take admission in bsc nursing

आर्ट्स और कॉमर्स वाले भी कर सकेंगे बीएससी नर्सिंग

Fri, 27 Dec 2019 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
now arts and commarce students will take admission in bsc nursing
आर्ट्स और कॉमर्स वाले भी कर सकेंगे बीएससी नर्सिंग कोर्स
विज्ञापन

मेरठ। अब आर्ट्स और कॉमर्स (वाणिज्य) से 12वीं तक की पढ़ाई करने वाले भी बीएससी नर्सिंग का कोर्स कर सकेंगे। इस संबंध में इंडियन नर्सिंग काउंसिल ने एक समान संशोधित सिलेबस तैयार किया है। नर्सिंग कॉलेज के नोडल अधिकारी डॉ. दिनेश राणा के पास भी इस संबंध में आदेश आया है।
डॉ. दिनेश राणा ने बताया कि अभी तक यह कोर्स 12वीं में जीव विज्ञान से उत्तीर्ण विद्यार्थी ही कर सकते थे। आर्ट्स और कॉमर्स से 12वीं पास करने वाले विद्यार्थी के 45 प्रतिशत अंक होने पर ही वह बीएससी नर्सिंग में प्रवेश ले पाएंगे। इसके लिए उन्हें प्रवेश परीक्षा भी देनी होगी। यह सत्र 2020-21 से लागू होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कुछ और बदलाव भी किए गए हैं। जैसे, अब सेमेस्टर सिस्टम लागू होगा। इंटरनल मार्क्स भी 20 से बढ़ाकर अब 25 प्रतिशत किए गए हैं। बीएससी नर्सिंग में प्रवेश के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा में न्यूनतम 50 फीसदी अंक लाना अनिवार्य है। अभी तक न्यूनतम अंक निर्धारित नहीं थे और सीटों के हिसाब से प्रवेश मिल जाता था। ग्रेडिंग सिस्टम लागू होगा, अभी तक अंक मिलते थे। प्रवेश टेस्ट पहले की तरह ही 100 अंक का होगा। अब स्किल लैब अनिवार्य होगी। अभी तक इसके बिना भी कई संस्थानों में यह कोर्स कराया जाता था। मेडिकल कॉलेज स्थित नर्सिंग कॉलेज में स्किल लैब बनाई जा रही है। इसके लिए जगह चिन्हित कर दी गई है। यहां पर बीएससी नर्सिंग की 100 सीटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed