फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Now all the fraternity cemeteries will be one

अब एक होंगे सभी बिरादरी के कब्रिस्तान

Thu, 06 May 2021 02:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 02:34 AM IST
विज्ञापन
Now all the fraternity cemeteries will be one
अब एक होंगे सभी बिरादरी के कब्रिस्तान
विज्ञापन

मेरठ। कोरोना महामारी में बढ़ते संक्रमण के बीच मौत का आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है। ऐसे में शहर के अंदर बने सभी बिरादरियों के कब्रिस्तानों में शवों का दफनाने की जगह कम पड़ने लगी है। इस हालात को देखते हुए मुतवल्ली, शहर काजी सहित उलमा ने खुदा के सभी बंदों को एक बताते हुए आपात स्थिति में कब्रिस्तानों को सभी बिरादरी के लिए खोलने की अपील की है। बड़ी संख्या में लोग इसके पक्ष में आ गए हैं। इसे जल्द ही अमल में लाया जाएगा। अब सिर्फ लोगों को पहल का इंतजार है।
हम सभी पहले हैं इंसान
शरीयत में बिरादरीवाद नहीं है। हम सब इंसान हैं, बाद में बिरादरी हैं। खुदा के घर मस्जिद में भी जो आता है, वह उसी स्थान पर बैठ जाता है। किसी को आगे पीछे बैठने की जगह खुदा के घर में नहीं हैं। ऐसे में इस महामारी के दौर में जिसे जहां जगह मिले, वहीं दफना देना चाहिए। चंदा इकट्ठा करके कब्रिस्तान में मिट्टी की व्यवस्था की जाएगी। - जैनुर राशिद्दीन, नायब शहर काजी।
विज्ञापन

सभी के लिए खोले जाएं कब्रिस्तान के दरवाजे
इस्लाम में खानदान बिरादरी को खास तरजीह नहीं दी गई है। मस्जिदों में सभी लोग एक सफ में नमाज अदा करते हैं। कोरोना महामारी के समय में बिरादरी की जिम्मेदार लोगों को सभी के लिए कब्रिस्तान खोल देने चाहिए। आखिरत में जनाजे को इज्जत के साथ दफनाया जा सके। - जैनुस साजिद्दीन सिद्दीकी, शहर काजी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाति-बिरादरी नहीं नाक का सवाल
जाति-बिरादरी को नाक का सवाल नहीं बनाना चाहिए। इन मुश्किल हालात में सभी बिरादरी के जिम्मेदार लोग अपने कब्रिस्तान में सभी जनाजों को जगह देंगे। इस समय इससे अच्छी पहल नहीं हो सकती है। - कारी शफीकुर्रहराम कासमी।

ये हैं शहर के प्रमुख बिरादरी कब्रिस्तान
- कुरैशी: शंभू गेट कब्रिस्तान, ईदगाह कब्रिस्तान, हापुड़ अड्डा कब्रिस्तान
- राजपूत: बाले मियां कब्रिस्तान
- गद्दी: बुनकर नगर कब्रिस्तान, हापुड़ रोड कब्रिस्तान एक व दो
- अंसारी: लखीपुरा कब्रिस्तान, खेड़ा अहमदनगर कब्रिस्तान, भूमिया पुल कब्रिस्तान
- मंसूरी: छिपी टैंक कब्रिस्तान
- अल्वी: छिपी टैंक कब्रिस्तान
- राइन: दिल्ली रोड ईदगाह के पास कब्रिस्तान
- पठान: मकबरा जैदी फार्म कब्रिस्तान, किदवाई नगर कब्रिस्तान
- शेख : जहांगीर कब्रिस्तान
- विसाती: बुनकर नगर कब्रिस्तान
- मलिक: फतहउल्लापुर कब्रिस्तान
(नोट: यह आंकड़े शहर के मुतवल्लियों के द्वारा दिए गए हैं।)
कब्रिस्तानों में बिरादरीवाद खत्म करने को लेकर बैठक आयोजित
कब्रिस्तान में बिरादरीवाद खत्म करने की अपील
मेरठ। कब्रिस्तान में बिरादरीवाद खत्म करने को लेकर बुधवार को मुफ़्तीवाड़ा में ऑल इंडिया वक्फ वेलफेयर सोसाइटी सभा की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता इकराम अंसारी ने की। संचालन ताहिर अब्बासी ने किया। बैठक में जनरल सेक्रेटरी मुफ्ती मोहम्मद अशरफ ने कहा कि सभी का अल्लाह एक है। कुरआन, कलमा और पैगाम ए रसूल एक है। उन्होंने सभी जिम्मेदार लोगों से कब्रिस्तान में बिरादरीवाद खत्म करने की अपील की है। बैठक में नावेद खां, आफा अहमद, चौ.जफर, इंतखाब आलम, सैय्यद मूसा, नदीम खां, रिहान, सूफी ग्यास सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed