फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Notorious Sarik's shooter caught in Javed's murder

जावेद की हत्या में कुख्यात सारिक का शूटर दबोचा

Fri, 11 Sep 2020 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Notorious Sarik's shooter caught in Javed's murder
जावेद की हत्या में कुख्यात सारिक का शूटर दबोचा
विज्ञापन

मेरठ। प्रॉपर्टी डीलर जावेद पहलवान की हत्या में कुख्यात सारिक गैंग का शूटर एसटीएफ ने दबोचा है। सारिक ने सुपारी लेकर शूटर से हत्या कराई थी। एसटीएफ लगातार उसकी तलाश में लगी थी। लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के गांव फतेहउल्लापुर में 18 मार्च 2020 को जावेद पहलवान की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने प्लाट के विवाद में हत्या होना बताकर तीन लोगों को जेल भेजा था। जावेद की हत्या शूटर द्वारा की गई। इसकी जांच पड़ताल में एसटीएफ लगी थी। बृहस्पतिवार को एसटीएफ ने मेरठ में नदीम उर्फ भूरा निवासी कांच का पुल लिसाड़ी गेट को गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ की पूछताछ में आरोपी नदीम ने बताया कि वह जेल में बंद कुख्यात सारिक गैंग का शूटर है। सारिक के कहने पर नदीम ने जावेद पहलवान की गोली मारकर हत्या की थी। जावेद की हत्या में जेल में बंद सारिक ने दूसरे पक्ष के लोगों से सुपारी ली थी। सीओ एसटीएफ बृजेश सिंह ने बताया जावेद की हत्या में नदीम का नाम सामने आया था। नदीम कुख्यात सारिक निवासी कोतवाली का शूटर है। नदीम का पुराना रिकॉर्ड भी एसटीएफ खंगाल रही है। तलाशी के दौरान आरोपी से एक पिस्टल, पांच कारतूस और एक बिना नंबर की बाइक मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed