फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Notice to sub-registrars in stamp scam, preparation for action

Meerut News: स्टांप घोटाले में उपनिबंधकों को नोटिस, कार्रवाई की तैयारी

Fri, 04 Apr 2025 01:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Notice to sub-registrars in stamp scam, preparation for action
मेरठ। स्टांप घोटाले के मामले में विभागीय अधिकारियों पर कार्रवाई करने की तैयारी शुरू हो गई है। महानिरीक्षक निबंधन अमित गुप्ता ने उपनिबंधकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांग लिया है। कहा है कि पांच साल तक स्टांपों की जांच क्यों नहीं की गई। पांच साल के कार्यकाल में कौन उपनिबंधक, बाबू और कर्मचारी थे, इसकी भी जानकारी जुटाने का काम विभाग द्वारा शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

तीन साल में 997 रजिस्ट्री में पांच हजार से ऊपर का भौतिक स्टांप लगाने का भंडाफोड़ हुआ है। इसमें सरकार को करीब 7.50 करोड़ की राजस्व हानि हुई है। सिविल लाइन, परतापुर थाने में पांच मुकदमे दर्ज हुए हैं। पुलिस ने स्टांप घोटाले के मामले में मुख्य आरोपी विशाल वर्मा सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया, जोकि जेल में बंद हैं। नासिक से जांच रिपोर्ट आई है, जिसमें स्टांप असली मिलने की पुष्टि हुई है। बताया गया कि 10-12 साल पहले बड़ी-बड़ी प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री में लगे भौतिक स्टांप को दोबारा रजिस्ट्री में लगाया गया है। इसमें बिल्डरों की भूमिका मिली है।
विज्ञापन

प्राक्कलन समिति ने कोषागार और रजिस्ट्री विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की भूमिका की जांच करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में महानिरीक्षक निबंधक ने तीन साल से बढ़ाकर जांच पांच साल तक की रजिस्ट्री में स्टांपों के बारे में जानकारी मांगी है। उपनिबंधकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया। पांच साल तक रजिस्ट्री में पुराने स्टांप लगते रहे और उनकी जांच तक नहीं की गई है। इसके विभागीय अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। इस प्रकरण में रजिस्ट्री विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई होने की आशंका है। एआईजी स्टांप नवीन शर्मा ने बताया कि अधिकारी और कर्मचारियों को भी जवाब देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed