{"_id":"615cb94e8ebc3e4afe62b0af","slug":"notice-to-business-establishments-from-begumpul-to-garh-road-meerut-news-mrt559411871","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेगमपुल से गढ़ रोड तक व्यापारिक प्रतिष्ठानों को नोटिस से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेगमपुल से गढ़ रोड तक व्यापारिक प्रतिष्ठानों को नोटिस से हड़कंप
विज्ञापन
बेगमपुल से गढ़ रोड तक व्यापारिक प्रतिष्ठानों को नोटिस
मेरठ। मेरठ विकास प्राधिकरण ने शहर के प्रमुख मार्गों पर बनाए गए व्यापारिक प्रतिष्ठानों में पार्किंग की व्यवस्था न होने पर नोटिस जारी कर दिए हैं। एमडीए ने बेगमपुल से लेकर बच्चा पार्क और गढ़ बस स्टैंड से होटल हारमनी तक सर्वे कर व्यापारिक प्रतिष्ठानों को मानचित्र दिखाने के लिए एक दिन का समय दिया है, इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
शहर में पार्किंग व्यवस्था न होने के कारण लगने वाले जाम और मल्टीलेवल पार्किंग की व्यवस्था न होने का मामला तूल पकड़ चुका है। हाल ही में हाईकोर्ट में नगरायुक्त और एमडीए उपाध्यक्ष को तलब किया गया था। अब प्राधिकरण ने जोन-ए और जोन-डी में सर्वे शुरू किया है। जोन-ए में संयुक्त सचिव अजय कुमार और जोन-डी में विपिन कुमार के नेतृत्व में अभियान चलाया गया।
इस रूट पर कई बड़े व्यापारिक प्रतिष्ठान हैं। जोन-डी में सोहराब गेट बस स्टैंड से होटल हारमनी तक 22 और बेगमपुल से बच्चा पार्क तक 28 नोटिस दिए गए हैं। जहां-जहां पार्किंग की व्यवस्था नही हैं, उस स्थान पर निशान भी लगाए गए हैं। त्योहारी सीजन से पहले इस कार्रवाई से व्यापारी चिंतित हैं।
विज्ञापन
पहले भी चला था अभियान, सफल नहीं हो सका
करीब तीन वर्ष पहले भी एमडीए ने हापुड़ अड्डा चौराहे से गढ़ रोड तक ग्रीन बेल्ट को कवर कर अतिक्रमण करने वाले प्रतिष्ठानों को नोटिस दिया था। इसके बाद व्यापारियों ने काफी हंगामा किया था। एमडीए कार्यालय का घेराव किया था। एमडीए का प्रयास सफल नहीं हो सका था। एमडीए की कार्रवाई में हीलाहवाली सामने आती है। जब कई मंजिला व्यापारिक प्रतिष्ठान खड़े हो जाते हैं, तब एमडीए नींद से जागता है। गढ़ रोड से लेकर बेगमपुल तक किसी भी व्यापारिक प्रतिष्ठान ने पार्किंग की व्यवस्था नहीं की है।