फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Notice pasted on ISKCON temple, protest begins

Meerut News: इस्कॉन मंदिर पर भी नोटिस चस्पा, विरोध शुरू

Sun, 26 Apr 2026 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Notice pasted on ISKCON temple, protest begins
मेरठ। आवास विकास ने शास्त्रीनगर में इस्कॉन मंदिर पर भी नोटिस चस्पा कर दिया है। यह मंदिर उन 44 निर्माण से बाहर है जिन्हें कोर्ट ने सील करने का आदेश दिया था। अब आवास विकास 815 निर्माण पर भी ध्यान केंद्रित कर रही हैं। ऐसे में सभी धर्म स्थल आवास विकास की जद में आ गए हैं। संयुक्त व्यापार संघ के दोनों संगठनों ने इस कार्रवाई का विरोध किया है।
विज्ञापन

इस्कॉन के शास्त्रीनगर मंदिर अध्यक्ष नितिन अरोड़ा ने कहा कि मंदिर कोई व्यावसायिक संपत्ति नहीं है। मंदिर में सुबह 4:30 बजे मंगल आरती होती है। सुबह 7 से 10 बजे तक धार्मिक अनुष्ठान होते हैं। इसमें भगवान को भोग लगाया जाता है। मेरठ मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन 500 जरूरतमंद लोगों तक भगवान का प्रसाद पहुंचता है। यह कार्य सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक पूर्ण किया जाता है। यह सभी कार्य शहर के लोग निस्वार्थ भाव से करते हैं। शाम 6 से रात्रि 8 बजे तक आरती, पूजन, भगवत गीता पाठ होता है। रात्रि 8 बजे 300 लोगों को प्रसाद वितरण किया जाता है। इसमें सभी क्षेत्र के लोग शामिल रहते हैं। यह व्यावसायिक कार्य नहीं है। ऐसे में मंदिर पर नोटिस चस्पा करना अनुचित है।
विज्ञापन

संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कहा कि मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, गिरजाघर इन स्थानों कि गरिमा को ठेस न पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा कि अब संगठन पदाधिकारी या सदस्य नियमित रूप से मंदिर में पहुंचकर बुद्धि शुद्धि कार्य करेंगे। इस संबंध में प्रदेश सरकार को भी अवगत कराएंगे। अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि मंदिर में सील लगाना धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा रहा है। इस विषय में प्रदेश सरकार के शीर्ष नेतृत्व अवगत कराया जाएगा। इस संबंध में सोमवार को आवास विकास के अधिकारियों से मिलकर बात करेंगे और पूरी जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed