फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Notice issued to 600 voters whose names were not found in the list

Meerut News: सूची में नाम न मिलने वाले 600 मतदाताओं को नोटिस जारी

Sat, 17 Jan 2026 05:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 05:30 PM IST
विज्ञापन
Notice issued to 600 voters whose names were not found in the list
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में जिन मतदाताओं के नाम वर्ष 2003 की सूची में नहीं मिले हैं, ऐसे 600 मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। इन मतदाताओं के लिए 21 जनवरी को सुनवाई की निर्धारित की है। एसडीएम संतोष कुमार सिंह ने बताया कि 25,272 मतदाताओं में से पहले चरण में इन मतदाताओं को नोटिस दिए गए।
नोटिस मिलने पर मतदाता अपने प्रमाणपत्र खुद आनलाइन अपलोड कर सकेंगे। चुनाव आयोग ने इसके लिए वोटर सर्विस पोर्टल पर विशेष सुविधा उपलब्ध कराई है। मतदाता पोर्टल पर लॉगिन करके सिर्फ अपना नोटिस देख सकेंगे, बल्कि आवश्यक दस्तावेज भी अपलोड कर पाएंगे।
विज्ञापन

लॉगिन के लिए मतदाता को अपना एपिक नंबर और पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा, जिसके बाद ओटीपी के जरिये सत्यापन किया जाएगा। हालांकि प्रमाणपत्र आनलाइन अपलोड करने के बाद भी मतदाताओं को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) के यहां निर्धारित तिथि पर सुनवाई के लिए उपस्थित होना अनिवार्य होगा। ऑनलाइन प्रमाणपत्र अपलोड होने से सुनवाई की प्रक्रिया अधिक सुगम हो जाएगी। जरूरत पड़ने पर बूथ लेवल आफिसर (बीएलओ) की मदद से प्रमाणपत्र अपलोड करा सकते हैं। नोटिस जारी होने के न्यूनतम सात दिन बाद सुनवाई की तिथि रखी जा रही है। इस दौरान जो भी दस्तावेज मांगे गए हैं उन्हें ऑनलाइन अपलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed